सिरोही

घर के आगे से कार चोरी की वाददात का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

घर के आगे से कार चोरी की वाददात का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Sep 2022, 3:56 PM IST
 पिण्डवाडा. पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
पिण्डवाडा. पुलिस गिरफ्त में आरोपी।

पिण्डवाडा. तीन दिन पहले सिरोही रोड में एक मकान के आगे से कार चोरी होने की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि पिण्डवाडा थानाधिकारी चम्पाराम के नेतृत्व मे गठित टीम ने 22 सितम्बर की रात्रि में पिण्डवाडा में सिरोही रोड क्षेत्र में एक मकान के आगे से कार चोरी की घटना घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कार बरामद कर ली है। पुलिस ने मामले में पुलिस थाना रोहट जिला पाली निवासी मुकेश कुमार पुत्र मोहनलाल मेघवाल व सिणगारी पुलिस थाना रोहट जिला पाली निवासी अनिल पुत्र हीरालाल ओड को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने बताया कि सिरोही रोड क्षेत्र में पहले रेकी की और फिर मास्टर चाबी से गाडी का लॉक खोलकर चोरी की। पुलिस टीम में थानाधिकारी पिण्डवाडा के साथ हैड कांस्टेबल हरिदास, ओम प्रकाश, कांस्टेबल अमर सिंह व गणपत सिंह का सहयोग रहा।

कई जिलों में मुकदमें दर्ज

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त मुकेश कुमार अव्वल दर्जे का चोर व नकबजन है। उसके खिलाफ पाली, जोधपुर, राजसमंद जिले के विभिन्न थानो में चोरी व नकबजनी के कुल 8 प्रकरण दर्ज हैं। दोनों आरोपियों से पुछताछ जारी है।

Updated on:
26 Sep 2022, 3:56 PM IST
Published on: