जांजगीर चंपा

डीएमयू के इंजन में लगी आग

अधिकारियों से आग लगने के कारण पूछने पर आग के कारण को अज्ञात बताते हुए इसे जांच का विषय बताया। आग व धुएं के कारण इंजन के अंदर कालिख जम गई। ट्रेन नियत समय से दो घंटे देर से रवाना हुई। ऐसे में ट्रेन लेट होने से यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ा।
less than 1 minute read
DMU
DMU

आबूरोड-अहमदाबाद डीएमयू के इंजन में मंगलवार देर रात आग लग गई। ट्रेन के इंजन से धुआं उठता देख कर्मचारियों ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे नगरपालिका व गेल इंडिया के दमकल वाहन ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही की ट्रेन खाली थी अन्यथा जानमाल की हानि हो सकती थी। ट्रेन अपने5.05 बजे के निर्धारित समय से दो घंटा देरी से सात बजे रवाना हुई।
जानकारी के अनुसार आबूरोड-अहमदाबाद ट्रेन रात्रि को मेहसाणा से 12.55 बजे आबूरोड पहुंची। इसके बाद रात 2.40 बजे यार्ड में खड़ी ट्रेन के बीच वाले इंजन से अचानक धुआं उठता देख कैरिज विभाग के कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक व उच्चाधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पालिका व गेल के दमकल वाहनों ने 3.40 बजे आग पर काबू पा लिया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर सीनियर डीएमई सुभाष मीणा, टीआई आरएन जाटव, तहसीलदार मनसुखराम डामोर, आरपीएफ के विष्णु शर्मा, विश्वेन्द्रपाल तथा शहर पुलिस के सीताराम मौके पर पहुंचे।
कारणों का लगाते रहे अनुमान
मौके पर पहुंचे अधिकारी व कर्मचारी आग लगने के कारणों का अनुमान लगाते रहे। कोई शॉट सर्किट तो कोई बूस्ट में आग लगने से लापरवाही को कारण बताकर चर्चा करता दिखाई दिया, हालांकि अधिकारियों से आग लगने के कारण को लेकर पूछने पर आग के कारण को अज्ञात बताते हुए इसे जांच का विषय बताया। आग व धुएं के कारण इंजन के अंदर कालिख जम गई। ट्रेन नियत समय से दो घंटे देर से रवाना हुई। ऐसे में ट्रेन लेट होने से यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ा।

Also Read
View All
जांजगीर-चांपा में सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने ली भाई-बहन की जान, एक साथ उठी अर्थी देखकर नम हुईं आंखें

Chhattisgarh Bus Fare: बसों में किराया सूची लगाना अनिवार्य, दिव्यांग और 80+ यात्रियों को मिलेगा मुफ्त सफर का लाभ, जांजगीर-चांपा RTO सख्त

Waterfall Accident: जांजगीर के नगरदा वाटरफॉल में दर्दनाक हादसा, झरने के पास चिकने पत्थर से फिसला युवक, मौके पर मौत

AAP Leader Accident: जांजगीर-चांपा में सड़क हादसा! बाइक सवार को बचाने के प्रयास में घायल हुए AAP नेता अभिषेक मिश्रा

Chhattisgarh Inspirational Story: एक कम्प्यूटर, सैकड़ों सपने… जानें कैसे शिक्षिका पल्लवी सिंह बदल रहीं गांव के बच्चों की दुनिया