सिरोही

दो ट्रकों की भिड़ंत से फंसा चालक, विधायक ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

शहर में विजय पताका के पास बुधवार रात को दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें ट्रक चालक ट्रक के अंदर फंस गया।
less than 1 minute read
• •
Jun 30, 2023
MLA Sanyam Lodha

सिरोही. शहर में विजय पताका के पास बुधवार रात को दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें ट्रक चालक ट्रक के अंदर फंस गया। हादसे के दौरान वहां से गुजर रहे विधायक संयम लोढ़ा ने हादसा देखकर तत्काल अपनी गाड़ी रोकी और लोगों की मदद से घस्ल चालक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान विधायक ने अस्पताल के चिकित्सकों को भी घायलों का तत्काल उपचार शुरू करने के निर्देश दिए। विधायक काफी देर तक अस्पताल में ही रहे।

हादसे में ट्रक का आगे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि चालक केबिन में फंस गया था। जिसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

Published on:
30 Jun 2023 11:06 am