चिकित्सकों के मुताबिक, दिन और रात के तापमान में करीब 20 डिग्री का अंतर स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक नहीं है। मौसम में बदलाव के दौरान सर्दी-जुकाम, खांसी, वायरल बुखार और गले में संक्रमण जैसी परेशानियां सामने आ सकती हैं। बच्चों और बुजुर्गों के साथ दमा से पीड़ित लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। चिकित्सकों ने सलाह दी है कि सुबह और शाम ठंडी हवा के सीधे संपर्क में आने से बचें। मौसम के अनुरूप कपड़े पहनें और शरीर में पानी की कमी न होने दें। गर्म वातावरण से अचानक ठंडे माहौल में जाने से भी बचना चाहिए। बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।