अधिकारी रखें जनता का ध्यान

बैठक में बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित रहने के कारण सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक मीना शर्मा, कोषाधिकारी हरिसिंह बारठ, जिला परिषद के अधिशासी अभियन्ता हरिश वरंजानी व रामबाबू शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी
less than 1 minute read
Jun 07, 2016
Feature image

जिले के प्रभारी सचिव एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के शासन सचिव कुलदीप रांका ने कहा कि अधिकारी वर्ग अधिनियमों व कानूनों की पूर्ण जानकारी रखकर आमजन के हित के कार्यों को तत्काल निस्तारित करें। वे सोमवार को कलक्ट्री सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में निर्देश दे रहे थे। बैठक में सुगम पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों एवं उनके निस्तारण की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि ज्यादा समय से लम्बित प्रकरणों को तुरन्त निस्तारित करें व क्रास सत्यापन भी कराएं।
विभागीय योजना पर चर्चा
प्रभारी सचिव विभागीय योजनाओं पर चर्चा कर प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वे जन सुनवाई व आम जन की समस्या से जुड़ी बात सुनें व उनका शीघ्र निस्तारण करने की कोशिश करें। उन्होंने रसद विभाग की ओर से लगाई पीओएस मशीन व अन्नपूर्णा भंडार की भी जानकरी लेकर समीक्षा की। जिला कलक्टर लक्ष्मी नारायण मीणा ने प्रभारी सचिव को जिले में संचालित विभागीय योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी देकर अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह चौहान ने जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति से अवगत कराया तथा एडीएम ने विभागवार प्रस्तुतीकरण दिया।
बैठक में नहीं आने पर नोटिस
बैठक में बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित रहने के कारण सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक मीना शर्मा, कोषाधिकारी हरिसिंह बारठ, जिला परिषद के अधिशासी अभियन्ता हरिश वरंजानी व रामबाबू शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

Published on:
07 Jun 2016 08:27 am