सिरोही

राजस्थान का ये शहर पर्यटकों के लिए बना फेवरेट डेस्टिनेशन, बड़ी संख्या में पहुंचे टूरिस्ट; खूब हो रही कमाई

Rajasthan Tourism:  पर्यटन स्थल माउंट आबू पर्यटकों को खासा रास आ रहा है।

2 min read
Jan 06, 2025
file photo

बी के अवतार
माउंट आबू(सिरोही)। पर्यटन स्थल माउंट आबू पर्यटकों को खासा रास आ रहा है। वर्ष 2024 में 41 लाख 30 हजार 996 देसी-विदेशी सैलानी पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू की वादियों का दीदार करने आए। पर्यटकों को माउंट आबू में सबसे ज्यादा नक्की झील में बोटिंग करना व प्रकृति को करीब से निहारना पसंद आ रहा है।

वर्ष 2024 में पर्यटकों की बूम से नगर पालिका को भी वाहन कर के रूप में एक जनवरी 24 से 31 दिसबर 24 तक पांच लाख 14 हजार 828 छोटे-बड़े वाहनों से 5 करोड़ 96 लाख 10 हजार 50 रुपए की शुद्ध राजस्व आय अर्जित हुई। सैलानियों के आने का क्रम नए साल में भी जारी है।

हर माह इतने पहुंचे वाहन व इतनी हुई राजस्व आय

वाहन कर नाका प्रभारी राजकिशोर शर्मा के अनुसार वर्ष 2024 के जनवरी महीने में 33 हजार 359 वाहनों से 40 लाख 94 हजार 50 रुपए, फरवरी में 25 हजार 280 वाहनों से 31 लाख 21 हजार 900, मार्च में 36 हजार 412 वाहनों से 39 लाख 25 हजार 400, अप्रेल में 31 हजार 176 वाहनों से 38 लाख 5 हजार 370, मई में 52 हजार 420 वाहनों से 60 लाख 99 हजार 990, जून में 52 हजार 817 वाहनों से 57 लाख एक हजार440।

जुलाई में 54 हजार 924 वाहनों से 57 लाख 41 हजार 140, अगस्त में 57 हजार 668 वाहनों से 65 लाख 45 हजार 150, सितबर में 36 हजार 214 वाहनों से 43 लाख 22 हजार 50, अक्टूबर में 26 हजार 69 वाहनों से 40 लाख 36 हजार 510, नवबर में 60 हजार 116 वाहनों से 69 लाख 83 हजार 310 व दिसबर में 48 हजार 373 वाहनों से 52 लाख 33 हजार 740 रुपए की राजस्व आय हुई। कुल 5 लाख 14 हजार 828 वाहनों से पालिका को 5 करोड़ 96 लाख दस हजार 50 रुपए की राजस्व आय प्राप्त हुई।

पिछले सात वर्षों में 22384404 पर्यटक पहुंचे माउंट

पर्यटन स्वागत केंद्र सहायक निदेशक भैरूसिंह के अनुसार गत सात वर्षों में दो करोड़ 23 लाख 84 हजार 404 देशी व 14 हजार 969 विदेशी सैलानी माउंट आबू के पर्यटन के दीदार को आए।

Updated on:
06 Jan 2025 09:53 am
Published on:
06 Jan 2025 09:43 am
Also Read
View All

अगली खबर