सिरसा

हरियाणा का डेरा सच्चा सौदा एक और विवाद में फंसा,इस मामले में हो रही डेरा समर्थकों की गिरफ्तारी!

हरियाणा का डेरा सच्चा सौदा एक और विवाद में फंस गया है
2 min read
• •
Updated: 12 Jun 2018, 2:03 PM IST
dera saccha soda
dera saccha soda

राजेंद्र सिंह जादौन की रिपोर्ट....

(हरियाणा): हरियाणा का डेरा सच्चा सौदा एक और विवाद में फंस गया है। पंजाब पुलिस की एसआईटी ने वर्ष 2015 के गुरूग्रंथ साहिब के अपमान की घटनाओं के सिलसिले में दस और डेरा समर्थकों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले एसआईटी ने चार डेरा समर्थकों को गिरफ्तार किया था।


यह है मामला

गुरुग्रंथ साहिब के अपमान की घटनाएं वर्ष 2015 में फरीदकोट जिले के बुर्ज जवाहर सिंह वाला और बरगरी गांव में हुई थीं। अक्टूबर 2015 में इन घटनाओं के विरोध में बड़े प्रदर्शन किए गए थे। एसआईटी ने कोटकपुरा और फरीदकोट क्षेत्र से गुरूग्रंथ साहिब के अपमान की घटनाओं के सिलसिले में दस और डेरा समर्थकों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले चार डेरा समर्थक इन्हीं मामलों में गिरफ्तार किए गए थे।


इन लोगों को किया गया गिरफ्तार

एसआईटी ने कोटकपुरा के निशान सिंह और संदीप कुमार बिट्टू, सिखनवाला गांव के बलजीत सिंह, फरीदकोट के रणदीप सिंह नीला, उनके भाई पवनदीप सिंह और रणजीत सिंह, अजायब सिंह, भाना गांव के निर्मल सिंह और फरीदकोट जिले के दो अन्य लोग गिरफ्तार किया है। फरीदकोट क्षेत्र में डेरा सच्चा सौदा के सभी प्रमुख सदस्य भूमिगत हो गए हैं और उनके फोन स्विच आॅफ है।

एसआईटी ने पहले जिन चार डेरा समर्थकों को गिरफ्तार किया था, उनमें डेरा की राज्य कमेटी का सदस्य भी शामिल था। इन गिरफ्तार किए डेरा समर्थकों के परिजनों को कट्टरपंथियों से खतरे के मद्देनजर इनके निवासों पर पुलिस तैनात किया गया है। परिजनों का आरोप है कि गिरफ्तारी के बाद उनके परिवार के सदस्य कहां ले जाए गए हैं , इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा रही। एसआईटी प्रमुख रणजीत सिंह खाटरा के अनुसार जांच के नतीजे समय पर बताए जाएंगे। गिरफ्तार किए गए लोगों में से कुछ पंचकूला हिंसा में लिप्त थे।

Published on: