1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दवा लेने के बहाने आए डकैत, मांगा ठंडा पानी और फिर बंधक बना डॉक्टर से लूट लिया 15 लाख नकद और 12 तोला सोना

बदमाशों की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें वारदात से पहले बदमाश अस्पताल के बाहर मोटरसाइकिल से उतरते चार लोग नजर आ रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरसा

•

image

Anand Mani Tripathi

•

Updated: 22 Jul 2024, 9:51 PM IST

हरियाणा में सिरसा के डबवाली स्थित जिंदल अस्पताल के ऊपर बने आवास से सोमवार को बदमाशों ने डकैती की। बदमाशों ने डॉक्टर की पत्नी और एक कंपाउंडर को पिस्टल दिखाकर घर से 15 लाख रुपए और लगभग 12 तोले सोने के जेवरात लेकर फरार हो गए। बदमाशों के चेहरे सीसीटीवी फुटैज में नजर आ रहे हैं। डबवाली से सटी पंजाब व राजस्थान की सीमाओं को सील कर बदमाशो की टोह में पुलिस लगी हुई है। डबवाली की पुलिस अधीक्षक दीप्ती गर्ग स्वयं इलाके में निकली हुई हैं। इसके अलावा कई टीम बनाकर भेजी गई हैं।

पुलिस उपाधीक्षक किशोरी लाल ने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची इस दौरान वह खुद भी मौके पर पाहुँच गए। बदमाशों की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें वारदात से पहले बदमाश अस्पताल के बाहर मोटरसाइकिल से उतरते चार लोग नजर आ रहे हैं। किशोरी लाल ने बताया कि घटना की अभी हर एंगल से गहनता से जांच की जा रही है। पीड़िता रेणु जिंदल के बयानों के आधार पर शहर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी गई है। उम्मीद है पुलिस इस घटना को जल्द ही ट्रेस कर पाएगी। कुछ इनपुट मिले हैं, उन पर जांच चल रही है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य एकत्रित किये हैं।

पिस्तौल दिखाकर मांगे जेवर, नकदी लेकर हुए पंजाब फरार

पुलिस के अनुसार डबवाली स्थित जिंदल अस्पताल में सोमवार सुबह करीब नौ बजे बाइक सवार चार युवक दवाई लेने के बहाने आए। उन्होंने रिसेप्शन पर बैठे स्टाफ कर्मी अजय से दवाई देने की बात कही। स्टाफ ने कहा कि अभी डॉक्टर नहीं आए हैं, इसलिए इंतजार करना होगा। इसके बाद युवकों ने कहा कि गर्मी ज्यादा है, उन्हें ठंडा पानी चाहिए। अजय ने कहा कि ठंडा पानी नहीं है। इस पर युवकों ने कहा कि आप सिर्फ हमें बर्फ लाकर दे दो। इसके बाद अजय अस्पताल के ऊपर बने डॉ. विक्की जिंदल के घर पर बर्फ लेने के लिए चला गया।

पिस्तौल दिखाते हुए दी जान से मारने की धमकी

अजय ने यहां डॉक्टर की पत्नी रेणु जिंदल से बर्फ मांगी इतने में ही चारो कम्पाउंडर अजय के पीछे ऊपर मकान में आ गए। इनमें से एक बदमाश ने पिस्टल निकाल लिया और रेणु व अजय को धमकाया तथा शोर नही मचाने का कहा। रेणु से घर में रखे पैसे व जेवरात मांगे। रेणु ने जब आनाकानी की तो पिस्तौल दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। रेणु ने मारे डर के घर में रखी 15 लाख की नकदी व लगभग 12 तोले सोना उन्हें सौंप दिया। बदमाश इसके बाद दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर पंजाब की और भाग गए।

दान के लिए इकट्ठा की राशि पर डकैतो ने कहा हम ही खर्च कर देंगे

बदमाशों के जाने के बाद अजय और रेणू ने डॉ. विक्की जिंदल को घटना की जानकारी दी। इसके बाद तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। रेणु जिंदल ने बताया कि जब उन्होंने घर की तलाशी ली तो वहां से 15 लाख कैश और करीब 12 तोले के सोने के जेवरात ले गए। घटना को अंजाम देते वक्त बदमाश एक बॉक्स खोल रहे थे। उसने बदमाशों को कहा कि यह माता के लिए दान राशि इकट्ठी की गई है। इस पर बदमाशों ने कहा कि हम ही इसे खर्च कर देंगे।