पिसावां ब्लाक में लगा विशेष शिविर, डीएम की मौजूदगी में सुनी गयी लोगों की समस्याएं

पिसावां खंड विकास परिसर में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने दीप प्रज्वालित कर के उद्घाटन किया।
2 min read
• •
Updated: 25 Jul 2016, 7:06 PM IST
dm amrit tripathi
dm amrit tripathi

सीतापुर। पिसावां खंड विकास परिसर में विशेष शिविर का आयोजन
किया गया। जिसका उदघाटन जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने दीप प्रज्वालित कर के
उद्घाटन किया। इस अवसर पर सभी विभागों के अलग-अलग स्टाल लगाये गए। सोमवार को खंड विकास परिसर में हर विभागों के अलग-अलग स्टाल
लगाये गए जिसमे पशुपालन में माइक्रो डेयरी योजना का 12 पंजीकरण हुए, बिजली
विभाग में 26 शिकायतें आयीं, जिसमे से 16 त्वरित निस्तारण किया गया।

अधिशाषी
अभियन्ता आरबी यादव ने बताया की सीएचसी पर नया ट्रान्सफार्मर रखा दिया
जायेगा। वहीं शिक्षा विभाग के स्टाल पर जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने खंड
शिक्षाधिकारी शिवेश वर्मा को महमदपुर नंबर 2 की न्यू बिल्डिंग को दोबारा
बनाने का निर्देश दिया कहा की अगर एक सप्ताह के अंदर भवन नया नहीं बना तो
खंड शिक्षाधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी जायेगी। सभी विद्यालयों के
शौचालयों को तत्काल प्रभाव से चालू किये जाये। इसके बाद बॉट माप विभाग स्टाल
पर जिलाधिकारी के निर्देश के अनुसार 10000 रूपये पर कांटा बांट पर 2000 हजार
रूपये के हिसाब से 16 लोगों से वसूला गया। बांट माप निरीक्षक मुकुल उपाध्याय
ने बताया की अगर समय से सभी कोटेदार लोग अपने कांटे बाट का निरीक्षण नहीं
कराया तो सभी पर कार्यवाही होगी। इसके बाद माध्यमिक विभाग में पूछा राइट टू
एजुकेशन के दौरान कितने बच्चों का दाखिला कराया तो इस पर जिला विद्यालय
निरीक्षक बोल ही नहीं पाये जिस पर जिलाधिकारी ने कहा की एक सप्ताह के
अन्तरल में दाखिला करा के अवगत कराये।

इसके बाद जल निगम में जलाल नगर के
ट्यूवेल ऑपरेटर रफायत के कार्यो में ढिलाई पर उनको तत्काल प्रभाव से सस्पेंड
कर दिया। इसके बाद हाल में ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को
संबोधित किया वा राज्य सरकार की योजनों के बारे में लोगों को जानकारी दी। इस
अवसर पर ब्लाक प्रमुख रामकिंकर पांडेय, सीडीओ रविन्द्र कुमार, डीसी मनरेगा
केके सिंह, इलाहाबाद बैंक के मैनेजर मोहित अवस्थी, बीडीओ शुभेंद्र
शुक्ला,पशुधन अधिकारी पिसावां आदित्य कुमार, जेई लाल जी सोनकर, एसडीओ विद्युत
ब्रजेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Published on: