सोनभद्र

BJP MLA के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, रेप के आरोप पर दर्ज हुआ था केस

सोनभद्र के दुद्धी से रामदुलार गौड़ विधायक हैं। बीजेपी विधायक के खिलाफ मामला आठ साल पुराना है।
less than 1 minute read
Jan 19, 2023
bjp_mla.jpg

भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामदुलार गौड़ के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया है। रामदुलार गौड़ सोनभद्र के दुद्धी से विधायक हैं। गौड़ पर नाबालिग लड़की के साथ रेप का आरोप है। कोर्ट ने जिले के पुलिस अधीक्षक को रामदुलार गौड़ को पेश करने का आदेश दिया है।

बीजेपी विधायक के खिलाफ मामला आठ साल पुराना है। केस की कई तारीखों पर रामदुलार गौड़ हाजिर नहीं हो रहे थे। इसी के चलते कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय राहुल मिश्रा की कोर्ट ने वारंट जारी किया है। एसपी को 23 जनवरी को पेश करने का आदेश मिला है।

आठ साल पुराना है केस
मामला साल 2014 का है। आरोप के मुताबिक, "4 नवंबर 2014 को शाम करीब 7 बजे घर आई। उसने बताया कि रामदुलार गौड़ ने डरा धमका कर कई बार उसके साथ बलात्कार किया। मामले की पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। पर्याप्त सबूत मिलने के बाद जांच अधिकारी ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की"। रामदुलार गौड़ की पत्नी उस वक्त ग्राम प्रधान थी।

बीमारी का हवाला देकर रहे गायब
रामदुलार गौड़ बीमारी का हवाला देकर सुनवाई में नहीं आ रहे थे। 10 जनवरी, 17 जनवरी और 19 जनवरी को उन्होंने वकील के जरिए आवेदन दिया। इसे अदालत ने खारिज कर दिया। इस पर नाराजगी जताते हुए कोर्ट ने रामदुलार के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। साथ ही विधायक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश जारी कर दिया।

Published on:
19 Jan 2023 09:59 pm
Also Read
View All
सोनभद्र में पुलिस संग मुठभेड़ में एमपी के दो लुटेरे गिरफ्तार, कारोबारी से की थी ज्वेलरी और कैश की लूट, एक के पैर में लगी गोली

सोनभद्र में ₹1 करोड़ का गांजा बरामद, लग्जरी कार से हो रही थी तस्करी, पुलिस ने दौड़ाकर 2 लोगों को पकड़ा

Sonbhadra News: पति पर पत्नी ने लगाया मारपीट का आरोप, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुई थी शादी, घर से निकाला

सोनभद्र: 3 साल में 199 सर्पदंश से मौत; अस्पतालों से लंबी दूरी तो कहीं खराब रास्तों की वजह से कई लोगों ने लिया झाड़-फूंक का सहारा

फोन गिरवी रख साइबर ठगों को भेजा पैसा, सोनभद्र के जंगल में छात्र ने फांसी लगाकर दी जान