सोनभद्र

Sonbhadra accident: इलाज कराकर लौट रहे बाप- बेटे की मौत पत्नी घायल…हादसे ने उजाड़ दिया पूरा परिवार

Sonbhadra accident: सोनभद्र जिले में सड़क हादसे नर एक पूरे परिवार को उजाड़ दिया। इलाज कराकर लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाप बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

2 min read
Apr 13, 2026
सांकेतिक फोटो सोर्स पत्रिका

Sonbhadra Accident: सोनभद्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशहाल परिवार को पलभर में तबाह कर दिया। इलाज कराकर घर लौट रहे पिता और उनके मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह हादसा उस वक्त हुआ जब तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। अचानक आए अज्ञात वाहन ने उनकी जिंदगी की दिशा ही बदल दी।

Sonbhadra Accident: सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के सलखन के पास सोमवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसने एक परिवार की खुशियों को हमेशा के लिए छीन लिया। शिवकुमार यादव अपने करीब 4-5 साल के छोटे बेटे और पत्नी सुमन यादव के साथ मोटरसाइकिल से मेडिकल कॉलेज लोढ़ी रॉबर्ट्सगंज से इलाज कराकर घर लौट रहे थे। परिवार को क्या पता था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा। रास्ते में अचानक एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिवकुमार यादव और उनके मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी सुमन यादव गंभीर रूप से घायल हो गईं। और सड़क पर तड़पती रहीं।

बाप बेटे की घटनास्थल पर मौत, जिंदगी के लिए जंग लड़ रही पत्नी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घायल महिला को आनन-फानन में अस्पताल भिजवाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने पिता और बेटे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। जिस घर में कुछ देर पहले तक हंसी-खुशी का माहौल था। वहां अब मातम पसरा हुआ है। एक ही झटके में पिता और बेटे की मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल इलाके में कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है। लेकिन इस दर्दनाक हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।

Published on:
13 Apr 2026 09:53 pm
Also Read
View All