
crime news
Sonbhadra crime news : सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र में प्रेमी द्वारा प्रेमिका के साथ मारपीट किए जाने और घर में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्रेमिका आर्केस्ट्रा में काम करती है और इसी दौरान इसकी युवक से मुलाकात हुई थी। वहीं, युवक के शादीशुदा होने की बात प्रेमिका को पता चलने के बाद उसने युवक से दूरी बना ली थी। इसके बाद युवक ने उसके साथ मारपीट की है। युवती द्वारा तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, चोपन थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया है कि वह आर्केस्ट्रा में काम करती है और कुछ साल पहले उसकी मुलाकात कोन थाना क्षेत्र के रहने वाले दीपक से हुई थी। युवती ने आरोप लगाया है कि दीपक पहले से शादीशुदा था, लेकिन उसने यह बात छुपा कर उसे प्रेम संबंध बनाए। युवती ने बताया कि दीपक के शादीशुदा होने की बात जानने के बाद उसने दीपक से दूरी बना ली, जिसके बाद दीपक लगातार उसे परेशान करने लगा।
पीड़िता ने बताया कि दीपक के साथ पिछले दो सालों से लीव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी और दीपक ने उसे जबरन संबंध बनाए रखने की बात कही और ऐसा नहीं करने पर उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। आरोप है कि पिछले 3 साल से दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहा था और संबंध टूटने के बाद दीपक कई बार युवती के घर जाकर मारपीट कर चुका है। युवती ने बताया कि दीपक ने एक बार उसे तमंचा दिखाकर भी धमकी दी थी और संबंध बनाए रखने की बात कही थी।
युवती ने ने आरोप लगाया कि बुधवार को दीपक एक बार फिर अपने दोस्तों के साथ उसके घर पहुंचा और उसके साथ मारपीट की। इसके साथ ही परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। इस दौरान दीपक ने पेट्रोल छिड़ककर घर में आग लगा दी, जिसमें गेहूं और चावल जलकर राख हो गए। इस घटना के बाद युवती चोपन थाने पहुंची और दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया है कि पीड़िता ने शुक्रवार को मामले में तहरीर चोपन पुलिस को सौंप थी। तहरीर मिलने के बाद सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि चोपन पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। सीओ सिटी ने बताया कि मामले में घर में आग लगने वाली बात झूठी पाई गई है। उन्होंने बताया कि दीपक का असलहे के साथ एक फोटो भी मिला है। इस मामले में भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा पीड़िता को फोन पर धमकाने का एक कथित ऑडियो भी पुलिस को सोपा गया है, उसे ऑडियो की भी जांच की जा रही है।
Published on:
30 May 2026 01:00 pm
बड़ी खबरें
View Allसोनभद्र
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
