उदयपुर

आमेट से अहमदाबाद जा रही बस में लगी आग

नन्दू श्रीनाथ ट्रैवेल्स की बस आमेट से रवाना होकर नाथद्वारा होते हुए उदयपुर पहुंची और यहां से अहमदाबाद के लिए रवाना हुई थी। बस बलीचा पहुंची ही थी कि केबिन से तार जलने की गंध आने लगी। चालक रंगलाल व रतनसिंह ने तुरंत बस को किनारे लगा दिया और यात्रियों को बाहर निकलने के लिए कहा। घबराए यात्री व परिवार चिल्लाने लगे। कुछ ही देर में बस में धुआं उठने लगा तो यात्री आनन-फानन में बस की खिड़कियों से कूदकर बाहर निकल गए।

less than 1 minute read
May 06, 2026
source patrika photo

- 38 यात्री थे सवार, खिड़की से कूदकर बचाई जान

उदयपुर. गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र के बलीचा में हाईवे पर मंगलवार शाम चलती निजी बस में आग लग गई। बस में 38 यात्री सवार थे, उन्होंने खिड़की से कूदकर जान बचाई। बस आमेट से अहमदाबाद जा रही थी। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगना बताया गया है। करीब आधे तक मार्ग बाधित रहा।

नन्दू श्रीनाथ ट्रैवेल्स की बस आमेट से रवाना होकर नाथद्वारा होते हुए उदयपुर पहुंची और यहां से अहमदाबाद के लिए रवाना हुई थी। बस बलीचा पहुंची ही थी कि केबिन से तार जलने की गंध आने लगी। चालक रंगलाल व रतनसिंह ने तुरंत बस को किनारे लगा दिया और यात्रियों को बाहर निकलने के लिए कहा। घबराए यात्री व परिवार चिल्लाने लगे। कुछ ही देर में बस में धुआं उठने लगा तो यात्री आनन-फानन में बस की खिड़कियों से कूदकर बाहर निकल गए। यात्री बाहर निकले ही थे कि बस से लपटें उठने लगी और कुछ ही देर में वह आग की लपटों से घिर गई। आग से बस के साथ यात्रियों का सामान भी जल गया। बाद में यात्रियों को अलग-अलग साधन से गंतव्य के लिए भेजा गया।

मौके पर पहुंची टीमें

सूचना पर पुलिस और फायर टीमें मौके पर पहुंची। चार दमकल वाहनों ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। चीफ फायर ऑफिसर बीएल चौधरी और डीएसपी गोपाल चंदेल, गोवर्धन विलास थानाधिकारी राजेंद्र सिंह चारण भी मौके पर पहुंचे।---

काम आया इमरजेंसी गेट

बताया गया कि बस करीब 8 माह पहले ही बनी थी, जिसमें इमरजेंसी फायर एग्जिट विंडो भी बनाई गई थी। बस में स्पार्किंग के साथ ही धुआं उठने की स्थिति में इमरजेंसी फायर एग्जिट विंडो से यात्रियों को निकालने में सुविधा रही।

Published on:
06 May 2026 05:46 pm
Also Read
View All