5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Udaipur Bus Accident : उदयपुर में निजी बस में लगी आग, 38 यात्री थे सवार, खिड़की से कूदकर बचाई जान

Udaipur Bus Fire Accident : उदयपुर में गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र के बलीचा में हाईवे पर मंगलवार शाम को एक निजी बस में आग लग गई। बस में 38 यात्री सवार थे, जिन्होंने खिड़की से कूदकर जान बचाई।

2 min read
Google source verification
Udaipur Bus Fire Accident

आग की लपटों से ​घिरी बस। फोटो पत्रिका

Udaipur Bus Fire Accident : उदयपुर। गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र के बलीचा में हाईवे पर मंगलवार शाम को एक निजी बस में आग लग गई। बस में 38 यात्री सवार थे, जिन्होंने खिड़की से कूदकर जान बचाई। बस आमेट से अहमदाबाद जा रही थी। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगना बताया गया है। करीब आधे घंटे तक मार्ग बाधित रहा।

नन्दू श्रीनाथ ट्रैवल्स की बस आमेट से रवाना होकर नाथद्वारा होते हुए उदयपुर पहुंची और अहमदाबाद के लिए रवाना हुई थी। बस बलीचा में पहुंची थी कि केबिन में वायर जलने की गंध आने लगी। बस चालक रंगलाल व रतनसिंह ने तुरंत ही बस को सड़क किनारे लगा दिया और यात्रियों को बाहर निकलने के लिए कहा। घबराए यात्री चिल्लाने लगे।

कुछ ही देर में बस में धुआं उठने लगा तो यात्री आनन-फानन में बस की खिड़कियों से कूदकर बाहर निकल गए। कुछ ही देर में बस आग की लपटों से घिर गई। आग में यात्रियों का सामान समेत पूरी बस जल गई। बाद में यात्रियों को दूसरे साधन से भेजा गया। सूचना पर पुलिस और फायर टीमें मौके पर पहुंची। चार दमकल वाहनों ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया।

मौके पर पहुंची टीमें

सूचना पर पुलिस और फायर टीमें मौके पर पहुंची। चार दमकल वाहनों ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। चीफ फायर ऑफिसर बीएल चौधरी और डीएसपी गोपाल चंदेल, गोवर्धन विलास थानाधिकारी राजेंद्र सिंह चारण भी मौके पर पहुंचे।

काम आया इमरजेंसी गेट

बताया गया कि बस करीब 8 माह पहले ही बनी थी, जिसमें इमरजेंसी फायर एग्जीट विंडो भी बनाई गई थी। बस में स्पार्किंग के साथ ही धुंआ उठने की स्थिति में इमरजेंसी फायर एग्जीट विंडो से यात्रियों को निकालने में सुविधा रही।

यह रही स्थिति

38 यात्री सवार थे बस में
10 महिला यात्री भी थीं
5 बजे शाम को हुई घटना
30 मिनट में आग पर काबू