कायस्थ समाज का 23वां विशाल सामूहिक विवाह समारोह 21 फरवरी 2026 को कायस्थों की बगीची, कल्याणजी का रास्ता, इंदिरा बाजार के पास आयोजित किया जाएगा। समारोह की मुख्य अतिथि मंजू शर्मा होंगी।
जयपुर। श्री चित्रगुप्त सामूहिक विवाह समिति, जयपुर की ओर से कायस्थ समाज का 23वां विशाल सामूहिक विवाह समारोह 21 फरवरी 2026 को कायस्थों की बगीची, कल्याणजी का रास्ता, इंदिरा बाजार के पास आयोजित किया जाएगा। समारोह की मुख्य अतिथि मंजू शर्मा होंगी।
समिति के संरक्षक देवेंद्र सक्सेना, अध्यक्ष दिनेश स्वरूप माथुर, मुख्य प्रवक्ता महेश माथुर, सदस्य नंद बिहारी माथुर, संचित माथुर तथा महिला प्रकोष्ठ से शशिकला माथुर ने सांसद मंजू शर्मा के निवास पर पहुंचकर उन्हें औपचारिक निमंत्रण सौंपा। सांसद शर्मा ने समारोह में शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने की सहमति जताई।
उन्होंने समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामूहिक विवाह आयोजन समाज को संगठित करने के साथ-साथ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ा सहारा बनते हैं। कम खर्च में बेटियों का विवाह भव्य रूप से संपन्न कराना एक पुण्य कार्य है, जिससे सामाजिक समरसता और सहयोग की भावना मजबूत होती है।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह समारोह में कायस्थ समाज के पांच जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधेंगे।