एक सप्ताह में मानसून आने की सम्भावना
जबलपुर. मानसून की आहट से बादल छाने के साथ तेज हवा व बूंदाबांदी का दौर चल रहा है। प्री मानसून गतिविधियों में तेजी आ गई है। मंगलवार को गर्मी पर बादलों व बूंदाबांदी ने ब्रेक लगाया। दोपहर में उमसथी, लेकिन, तापमान अधिक नहीं बढ़ा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार को भी जबलपुर सहित सम्भाग के जिलों में बादल, बारिश और बिजली गिरन चमकने की स्थिति है।जबलपुर जिले में बुधवार को गरज चमक के साथ बारिश व तेज रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है।
एक सप्ताह में मानसून आने की सम्भावना
मंगलवार को बादलों की वजह से दोपहर तक गर्मी का प्रकोप कुछ हद तक रहा। दोपहर बाद धूप खिली औऱ जोरदार उमस ने सताया। दिन का अधिकतम तापमान करीब एक डिग्री बढ़ा। यह 40.7 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक था। रात का न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम था।
कई सिस्टम सक्रिय
मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास सक्रिय है। उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश, सौराष्ट्र एवं मराठवाड़ा में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बने हैं। इन मौसम प्रणालियों के असर से वातावरण में नमी आ रही है और बारिश का दौर शुरू हो गया है। इसके असर से जबलपुर सम्भाग के जिलों में कही-कहीं गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है।