जयपुर

दुनिया में सबसे सस्ता मुंबई, हांगकांग सबसे महंगा

रिपोर्ट: सर्वे में शामिल विश्व के 28 महानगर

less than 1 minute read
Jan 17, 2020
दुनिया में सबसे सस्ता मुंबई, हांगकांग सबसे महंगा

नई दिल्ली. स्विस वेल्थ मैनेजमेंट समूह जूलियस बेयर समूह ने ग्लोबल वेल्थ एंड लाइफस्टाइल 2020 के नाम से अपनी पहली रिपोर्ट जारी की है। इसमें लक्जरी सामान और सेवाएं खरीदारी को लेकर दुनियाभर के 28 महानगरों की सूची जारी की है। इसमें मुंबई को दुनिया का सबसे सस्ता महानगर बताया गया है, जबकि हांगकांग को सबसे महंगा।
पांच सबसे महंगे शहरों में 4 एशियाई: सूची में जिन पांच महानगरों को सबसे महंगा बताया गया है, उसमें 4 महानगर एशियाई देशों के हैं। हांगकांग के अलावा शंघाई, टोक्यो, न्यूयॉर्क और सिंगापुर शामिल हैं। इसके अलावा एशियाई महानगरों की सूची में ताइपे आठवें स्थान पर, तो वहीं बैंकॉक ने 11वें स्थान पर अपनी जगह बनाई है। हांगकांग इन मानकों में सबसे महंगा: रिपोर्ट में प्रॉपर्टी, कार, बिजनेस क्लास फ्लाइट, फाइन डाइनिंग, वैडिंग बैंक्वेट और ब्यूटी सेवाओं की खरीदारी के मामले में हांगकांग सबसे महंगा शहर है। लग्जरी कार खरीदने के मामले में 10 सबसे महंगे शहरों में से 8 शहर एशिया के हैं।

मुंबई में प्रॉपर्टी खरीदना सस्ता
प्रॉपर्टी खरीद के मामले में मुंबई सुविधाजनक शहरों में से एक है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मुंबई में प्रॉपर्टी खरीदने की लागत दुनिया के अन्य महंगे शहरों के मुकाबले 10 गुना कम है। यह सर्वे 18 प्रीमियम गुड्स को 5 मुख्य वर्गों में बांटकर किया गया है।

Published on:
17 Jan 2020 09:46 pm
Also Read
View All