खास खबर

इकबाल अंसारी की दो टूक-अयोध्या में बाबर के नाम से नहीं हो कोई निर्माण

-पांच एकड़ जमीन पर अस्पताल या स्कूल बनाई जानी चाहिए
less than 1 minute read
Aug 19, 2020
इकबाल अंसारी की दो टूक-अयोध्या में बाबर के नाम से नहीं हो कोई निर्माण
इकबाल अंसारी

अयोध्या. राम जन्मभूमि मामले में मुस्लिम पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने कहा कि दो टूक शब्दों में कहा है कि उच्चतम न्यायालय के आदेश पर मिली पांच एकड़ जमीन पर बाबर के नाम से कोई निर्माण नहीं होना चाहिए। उन्होंने बुधवार को कहा कि बाबर का इस देश से कोई भी संबंध नहीं है, इसलिए उसके नाम से कोई भी निर्माण नहीं कराया जाना चाहिए। अयोध्या में मस्जिद निर्माण के लिए मिली पांच एकड़ भूमि पर बनने वाले अस्पताल या स्कूल का नाम भारतीय मुस्लिम महापुरुषों के नाम से हो तो ज्यादा अच्छा है। यहां होने वाले निर्माण का नामकरण एपीजे अब्दुल कलाम आजाद, अशफाक उल्ला खां, वीर अब्दुल हमीद के नाम से होना चाहिए, जिन्होंने देश के लिए कुर्बानी दी। हिंदुस्तान का गौरव इन लोगों से ही है।

जमीन सुन्नी वक्फ बोर्ड को सौंपी
उच्चतम न्यायालय के आदेश पर राज्य सरकार ने अयोध्या में सोहावल के धन्नीपुर गांव में पांच एकड़ जमीन सुन्नी वक्फ बोर्ड को दी है, जिसका कब्जा पिछले सोमवार को दे दिया गया। कृषि विभाग की इस जमीन पर मेड़ बनाने का काम भी मंगलवार से शुरू हो गया है। वक्फ बोर्ड को जमीन के कागजात पिछले दो अगस्त को ही सौंप दिए गए थे। बोर्ड की यहां मस्जिद, अस्पताल और अन्य निर्माण करने की योजना है। राम जन्मभूमि की जमीन के मालिकाना हक का मुकदमा इकबाल अंसारी के पिता हामिद अंसारी लड़ रहे थे। उनके निधन के बाद इकबाल अंसारी मुकदमे में पैरवी करते थे। पिछली 5 अगस्त को मंदिर के भूमि पूजन में इकबाल अंसारी को भी आमंत्रित किया गया था।

Published on:
19 Aug 2020 06:16 pm
Also Read
View All
Jaipur: जेम स्टोन पार्क की 11 इकाइयों को मिला नोटिस, 30 Aug तक खाली करें जगह, उद्यमी परेशान, पीएम मोदी को लिखा पत्र

Rajasthan Politics : ‘DM-SDM पर दबाव बना रहा CMO, कांग्रेस दावेदारों को मिल रही धमकियां’, क्यों भजनलाल सरकार पर गंभीर आरोप लगा रहे गोविंद सिंह डोटासरा?

Rajasthan : महेंद्र शास्त्री के निधन से कांग्रेस में शोक की लहर, जूली ने कहा-अपूरणीय क्षति, गहलोत-पायलट भी बोले

राजस्थान में पॉलिटिकल रक्षाबंधन! ‘बहन’ दिया कुमारी ने ‘भाई’ प्रेमचंद बैरवा, मदन राठौड़, अजय कुमार को बांधी राखी, जानें क्या कहा? 

राजस्थान में जैविक खेती का कमाल: खजूर-गोंदा और करौंदे के पेड़ों के बीच उगा रहे सब्जियां, सालाना 25 लाख कमाई