धौलपुर

प्रतियोगी परीक्षार्थियों के रोडवेज बसों में फ्री सेवा के नियमों में बदलाव की तैयारी

धौलपुर.प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए अब रोडवेज बसों में फ्री यात्रा करना आसान नहीं होने वाला। रोडवेज इसको लेकर नियमों में बदलाव करने जा रहा है। परीक्षार्थियों को अब केवल प्रवेश पत्र दिखाने से काम नहीं चलेगा, बल्कि फ्री यात्रा का लाभ लेने के लिए अभ्यर्थियों को पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा

2 min read

-प्रतियोगी परीक्षार्थियों के रोडवेज बसों में फ्री सेवा के नियमों में बदलाव की तैयारी

-व्यवस्था को पारदर्शी बनाने राजस्थान रोडवेज लागू कर रहा नया सिस्टम

धौलपुर.प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए अब रोडवेज बसों में फ्री यात्रा करना आसान नहीं होने वाला। रोडवेज इसको लेकर नियमों में बदलाव करने जा रहा है। परीक्षार्थियों को अब केवल प्रवेश पत्र दिखाने से काम नहीं चलेगा, बल्कि फ्री यात्रा का लाभ लेने के लिए अभ्यर्थियों को पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा, केवल एडमिट कार्ड दिखाने से ही हर बार सुविधा नहीं मिलेगी। व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए नया सिस्टम लागू किया जाएगा।

प्रतियोगी परीक्षाओं में शिरकत करने वाले परीक्षार्थियों को रोडवेज मुफ्त यात्रा कराती है, लेकिन विगत दिनों से फ्री यात्रा योजना का दुरुपयोग सामने आने के कारण राजस्थान रोडवेज ने इसमें फेरबदल करते प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की फ्री यात्रा सुविधा को अधिक सुव्यवस्थित बनाने का निर्णय लिया है। जिसके तहत अब परीक्षार्थियों को फ्री बस सेवा का लाभ लेने के लिए नए नियमों का पालन करना पड़ेगा, जिसके तहत रोडवेज प्रशासन ने परीक्षार्थियों का रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को अनिवार्य करने जा रहा है। राजस्थान रोडवेज की यह पहल निश्चित रूप से राज्य के लाखों छात्रों के लिए फायदेमंद साबित होगी।

रजिस्ट्रेशन करना भूले तो नहीं मिला लाभ

जानकारी के अनुसार राजस्थान रोडवेज इसके लिए एक अलग ऑनलाइन पोर्टल तैयार कर रहा है। इस नए सिस्टम के तहतए परीक्षार्थियों को बसों में फ्री यात्रा करने के लिए अपनी परीक्षा के समय से कम से कम ३६ घंटे पहले पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। यदि कोई छात्र अंतिम समय में पोर्टल पर आवेदन करता है या रजिस्ट्रेशन करना भूल जाता है, तो उस परीक्षार्थी को बस में फ्री टिकट या यात्रा का लाभ नहीं मिलेगा। रोडवेज के इस नए बदलाव से जहां व्यवस्था में सुधार होगा, वहीं वास्तविक परीक्षार्थियों को भी भीड़भाड़ से मुक्ति मिलेगी।

पोर्टल पर अभ्यर्थी की पहचान होगी सत्यापित

राजस्थान रोडवेज के अनुसार परीक्षार्थियों के लिए फ्री यात्रा का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को बहुत सरल बनाया जाएगा। इसके तहत परीक्षार्थियों को अपने वैध एडमिट कार्ड यानी प्रवेश पत्र के जरिए ही रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा। प्रवेश पत्र का विवरण पोर्टल पर दर्ज करते ही अभ्यर्थी की पहचान सत्यापित हो जाएगी। जिसके बाद ही उसे यात्रा के लिए अधिकृत किया जाएगा। इससे यह सुनिश्चित होगा कि कोई भी व्यक्ति केवल परीक्षा के नाम पर इस सरकारी सुविधा का गलत फायदा न उठा सके।

...खास-खास.......

:: परीक्षा से कम से कम 36 घंटे पहले रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य।:: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद ही कंडक्टर शून्य राशि का टिकट जारी करेगा।

:: यात्रा के दौरान फोटो युक्त ऑरिजिनल आईडी जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि साथ रखना अनिवार्य।:: यह सुविधा परीक्षा के दिन से 2 दिन पहले और परीक्षा के 2 दिन बाद तक मान्य होती है।

:: यदि घर से परीक्षा केंद्र तक सीधी बस नहीं है, तो परीक्षार्थी एक से अधिक बस का उपयोग कर सकते हैं, लेकिन उन्हें टिकट दिखाना होगा।

: यह सुविधा साधारण और एक्सप्रेस बसों में ही उपलब्ध है, न कि वॉल्वो या प्रीमियम बसों में।प्रतियोगी परीक्षार्थियों के रोडवेज बसों में फ्री यात्रा योजना में परिवर्तन को लेकर अभी कोई गाइडलाइन नहीं आई है।

-जगजीत सिंह, प्रबंधक धौलपुर डिपो

Published on:
04 May 2026 06:36 pm
Also Read
View All