
- शहर में मयूरी नगर इलाके की घटना
धौलपुर. शहर में थाना निहालगंज अंतर्गत मयूरी नगर इलाके में गत दिनों घर के बाहर एक लडक़ी पर फायरिंग कर घायल करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। घटना में घायल हुई लडक़ी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
थाना प्रभारी अमित कुमार शर्मा ने बताया कि गत 27 अप्रेल को एक परिवादी ने थाने पर रिपेार्ट दी। जिसमें बताया कि दोपहर में उसकी लडक़ी घर पर अकेली थी। उसी समय युवक राम गुर्जर निवासी बड़ा पुरा मोरोली आया और बेटी को बाहर आने को कहा। बेटी के बाहर निकलने पर उसे कट्टे फायर किया। जिस पर गोली गेट से लगी और दूसरी बेटी के पैर में छर्रे लगे। आवाज सुनकर उसका भाई बाहर से आया। आरोपी उसे मारने की धमकी देकर भाग निकला। पुलिस ने प्रकरण की जांच करते हुए आरोपी युवराज उर्फ राज पुत्र राजेन्द्र गुर्जर निवासी बडापुरा मोरोली थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया है। आरोपित पर पूर्व में दो मामले दर्ज हैं।
हथियार दिखा बदमाशों ने श्रमिक से लूटे 30 हजार रुपए
- कोटा से घर लौट रहा था पीडि़त
dholpur. कौलारी थाना इलाके के अण्उआ पुरा गांव निवासी एक मजदूर के साथ दिनदहाड़े कट्टे की नोक पर लूट की वारदात का मामला सामने आया है। शनिवार दोपहर पीडि़त सुल्तान बघेल पुत्र रामेश्वर बघेल निवासी अण्उआ पुरा कोटा से मजदूरी कर काफी समय बाद घर वापस लौट रहा था। घर लौटते समय नहर के रास्ते में बाइक सवार चार अज्ञात जनों ने कट्टा दिखा कर रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। अज्ञात जनों ने सुल्तान से करीब 30 हजार रुपए छीन लिए और भाग गए। पीडि़त ने घटना के बाद पुलिस थाने पहुंच कर आपबीती सुनाई और तहरीर दी। पीडि़त ने तहरीर में बाइक नम्बर का उल्लेख किया है। पीडि़त कोटा में काम करता था, जहां से वह घर लौट रहा था।
खनिज का निर्गमन के आरोप में ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त
dholpur, आंगई थाना पुलिस ने अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए हाइवे स्थित बाइपास से एक ट्रेक्टर ट्रॉली को अवैध खनिज को चोरी छिपे निर्गमन करने के आरोप में जब्त किया गया है।
थानाप्रभारी कृपालसिंह ने बताया कि थाना पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर आंगई वाईपास से अवैध खनन कर खनिज का चोरी छिपे परिवहन करते हुए एक ट्रेक्टर ट्रॉली को अवैध ब्लॉक पत्थर के साथ जब्त किया है। पुलिस को देखकर ट्रेक्टर चालक भागने में कामयाब हो गया है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर फोरेस्ट एक्ट में मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Updated on:
03 May 2026 07:20 pm
Published on:
03 May 2026 07:20 pm
