खास खबर

इस करवाचौथ ट्राई करें हीरोइंस के साड़ी लुक

करवाचौथ का त्योहार साड़ी के बिना अधूरा है

2 min read
Oct 25, 2018
इस करवाचौथ ट्राई करें हीरोइंस के साड़ी लुक

करवाचौथ का त्योहार साड़ी के बिना अधूरा है लेकिन किस तरह की साड़ी खरीदें या अलमारी में रखी कौन-सी साड़ी को इस त्योहार पर पहनी जाए, यह सवाल हर किसी को ऐन मौके तक उलझाए रखता है। लेकिन इन दिनों बॉलीवुड में साड़ी पहनने का खासा चलन है। दीपिका पादुकोण से लेकर कंगना रनौत तक कभी किसी इवेंट में तो कभी एयरपोर्ट पर साड़ी पहने स्पॉट हुई हैं। किसी ने सिंपल लुक के साथ साड़ी को ग्रेसफुली पहना है तो किसी ने एक्सेसरीज कैरी करके अपने साड़ी लुक को खास बनाया है। आप भी चाहें तो इनमें से किसी भी हीरोइन के लुक को अपना करवाचौथ का गेटअप बना सकती हैं। आइए जानते है इसके बारे में:
सोनम कपूर : साड़ियों के साथ एक्सपेरिमेंट करने के मामले में सोनम कपूर को जाना जाता है। इनका स्टाइल आपके करवाचौथ में काफी काम आ सकता है। साड़ी के साथ साइड स्टोल वाला लुक हो या बोट नेक स्टाइल ब्लाउज, बंगाली स्लीव्स वाले ब्लाउज आदि के साथ सोनम ने अपने गेटअप को इस अटायर से हमेशा खास बनाया है। साड़ी के ड्रेपिंग स्टाइल को भी सोनम से फॉलो कर सकती हैं।
विद्या बालन : साइज जीरो के पीछे न भागने वाली विद्या बालन किसी भी भारतीय महिला के लिए साड़ी इंस्पीरेशन हो सकती हैं क्योंकि वे ज्यादातर इसी अटायर में ही नजर आती हैं। सिंपल ब्लाउज के साथ अधिकतर बनारसी साड़ी पहने हुए विद्या गले में लंबी माला पहनती हैं। हाथों में भारी कड़े या कंगन उनका स्टाइल होता है। बालों को वे ज्यादातर ढीला बांधती हैं, यह किसी भी महिला के लिए परफेक्ट करवाचौथ लुक हो सकता है।
कंगना रनौत क्वर्की साड़ी : साड़ी में नजर आना कंगना का सिग्नेचर स्टाइल है। अगर आपको भी डिजाइनर साड़ियों का क्रेज है तो करवाचौथ पर इसे अपना अटायर बना सकती हैं। इन दिनों बोट नेक ब्लाउज का काफी चलन है, जिसे काफी फॉलो किया जा रहा है। इसमें आपको नेकपीस पहनने की भी जरूरत नहीं रहती है, चाहें तो इसे ट्राई कर सकती हैं।
करीना लाइट लव : ह ल्की साडिय़ां पहनना अगर आपको पसंद है तो इस मौके पर करीना कपूर को फॉलो कर सकती हैं। वे ज्यादातर शिफॉन की साड़ियों को स्लीवलेस ब्लाउज या थ्री बाय फोर्थ स्लीव वाले ब्लाउज के साथ पहनती हैं। करीना साड़ी के साथ हमेशा बालों को खुला रखती हैं और कानों में डेंगल ईयररिंग्स कैरी करती हैं लेकिन हाथों में ज्वैलरी को वह अवॉइड करती हैंं।
दीपिका पादुकोण साड़ी इंस्पीरेशन : दीेपिका जो जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। बीते कई इवेंट्स में साड़ी पहने हुए नजर आई हैं। दीपिका बनारसी और नेट की साड़ियों के साथ अपने बन वाले लुक को कैरी करना पसंद करती हैं। वहीं शिफॉन या जॉर्जेट की साड़ियों के साथ वेवी हेयर या पोनी बनाती हैं। साड़ियों के साथ वे नेकपीस या हैंड ज्वैलरी अवॉइड करती हैं लेकिन बनारसी साड़ियों के साथ कई बार हैवी नेकलेस व स्टेटमेंट ईयररिंग्स पहनती हैं।

Published on:
25 Oct 2018 12:01 pm
Also Read
View All