खास खबर

CORONA: नवंबर के अंत तक कोरोना के संकट से उबर जाएगी दुनिया

-सिंगापुर की यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का अध्ययन (Singapore University of Technology and Design)-भारत में 20 जून तक 99 फीसदी वायरस का खात्मा हो जाएगा 99 percent of virus will be eradicated by 20 June in India
less than 1 minute read
• •
May 13, 2020
CORONA: नवंबर के अंत तक कोरोना के संकट से उबर जाएगी दुनिया
कोरोना के संकट से उबर जाएगी दुनिया

जयपुर.

कोरोना के प्रकोप से जूझ रही दुनिया के लिए राहत का समाचार है। सिंगापुर यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड डिजाइन के शोधकर्ताओं ने बताया है कि 29 मई तक दुनिया में कोरोनावायरस 97 प्रतिशत तक समाप्त हो जाएगा। इसके बाद शेष वायरस भी धीर-धीरे समाप्त होने लगेंगे और 15 जून तक दुनिया में कोरोनावायरस 99 प्रतिशत तक खत्म हो जाएगा। अध्ययन में बताया गया कि 26 नवंबर को पूरी दुनिया इस वायरस के खतरे से उबर जाएगी।

24 मई तक नियंत्रण पा लेगा भारत
यदि वैज्ञानिकों का ये अनुमान सही साबित हुआ तो भारत में 24 मई को बड़ी राहत की खबर मिल सकती है। अध्ययन के अनुसार भारत में 24 मई तक 97 प्रतिशत और 20 जून तक 99 प्रतिशत कोरोनावायरस खत्म हो सकता है। जबकि 31 जुलाई तक यह पूरी तरह खत्म हो जाएगा।

अमरीका में सितंबर तक खत्म होगा वायरस
कोविड-19 की सबसे ज्यादा मार झेल रहे अमेरिका से कोरोना खत्म होने में थोड़ा वक्त लग सकता है। अध्ययन के मुताबिक 4 सितंबर तक अमरीका इस खतरनाक वायरस के चंगुल से मुक्त हो सकता है।

ऐसे हुआ अध्ययन
सिंगापुर यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड डिजाइन में शोधकर्ताओं की टीम ने गणितीय मॉडल के जरिए यह अध्ययन किया। इसमें कोरोनावायरस के जीवन चक्र का इस्तेमाल करते हुए मॉडल तैयार किया गया। उसी आधार पर यह अनुमान लगाया गया है। अध्ययन में शोधकर्ताओं ने संबंधित देशों में महामारी से लडऩे के लिए उठाए गए कदमों का मूल्यांकन करते हुए यह भविष्यवाणी की है।

Published on:
13 May 2020 04:17 pm
Also Read
View All
Rajasthan News: पूर्व सांसद रतन सिंह के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुत्रवधू और पोते पर जहर देकर मारने के संगीन आरोप

राजस्थान: अरावली पर्वत को छलनी कर रहे भू-माफिया: 35 फीसदी हिस्सा बर्बाद, 40% प्राकृतिक झरने हमेशा के लिए बंद

राजस्थान में भी वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की आशंका, पंचायत चुनाव से पहले ग्रामीणों में भारी आक्रोश, चुनाव बहिष्कार तक पहुंची बात

जयपुर: खासा कोठी पुलिया हटाओ, जाम से मुक्ति दिलाओ; राजस्थान पत्रिका को एक दिन में सैकड़ों लोगों ने भेजे सुझाव

Om Prakash Mathur : राजस्थान के छोटे से गांव से राजभवन तक का सफर, जानिए कौन हैं केरलम के नए गवर्नर ओम प्रकाश माथुर?