खास खबर

गांव में कुएं में नहाते समय डूबने से दो युवकों की मौत, पसरा मातम

मनोहरथाना उपखंड क्षेत्र के आंवल हेडा गांव में स्वयं के खेत पर परिजनों के साथ मक्का की फसल काटने गए दो युवकों की कुएं में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। दोनों सगी मोसी-मोसी के भाई थे।
2 min read
• •
Updated: 15 Sep 2025, 3:12 PM IST
Feature image
फोटो पत्रिका

झालावाड़। मनोहरथाना उपखंड क्षेत्र के आंवल हेडा गांव में स्वयं के खेत पर परिजनों के साथ मक्का की फसल काटने गए दो युवकों की कुएं में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। दोनों सगी मोसी-मोसी के भाई थे।

द्वितीय थाना प्रभारी एएसआई छोटू लाल ने बताया कि आंवलहेड़ा निवासी टेकराम (19) पुत्र जगदीश लोधा व बारां जिले की ग्राम पंचायत दीगोद के गांव रामपुरिया निवासी श्रीराम (18) पुत्र हरकचंद लोधा की आंवलहेड़ा में कुएं में नहाते समय पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई। फरियादी आंवलहेडा निवासी मृतक के काका दयाराम लोधा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर दोनों मृतकों का मनोहर थाना सीएचसी में पीएम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

फरियादी आंवलहेडा निवासी मृतक के काका दयाराम लोधा व परिजनों ने बताया कि मृतक आंवलहेड़ा निवासी टेकराम जोधपुर कॉलेज में कृषि विषय में स्नातक प्रथम वर्ष का छात्र है। जोधपुर से आंवलखेड़ा आया था। उससे मिलने के लिए रविवार का अवकाश की मौसी का लड़का बारां जिले की ग्राम पंचायत दीगोद के गांव रामपुरिया निवासी श्रीराम जो कि रामपुरिया में ही 12वीं कक्षा में पढ़ता था, वह भी आंवल हेडा में टेकराम से मिलने आया था। इस समय मक्का की फसल की कटाई चल रही है। तो दोनों मां व बहन के साथ खेत पर फसल कटाई करने गए हुए थे।

दोनों खेत पर पानी पीने की कह कर कुएं पर चले गए। वहां नहाने लग गए। जब दोनों काफी देर तक कुएं से वापस नहीं आए। तो परिजन कुएं पर पहुंचे। वहां दोनों के कपडे़ व चप्पल पडे़ रखी हुई थी। इस पर ग्रामीणों को बुलाया और उनकी सहायता से कुएं में तलाश करने पर दोनों को कुएं से बाहर निकाला गया। श्रीराम की कमर में टूटी हुई रस्सी बंधी हुई थी।

बताया जा रहा है कि श्रीराम को तैरना नहीं आता था,तो टेकराम ने उसकी कमर में रस्सी बांध कर पकड़ ली। और वह कुएं मे नहाने लगा। रस्सी टूटने से वह डुबने लगा। इस पर टेकराम लोधा भी बचाने के लिए कुएं में कुद गया। वहां पर दोनों कुएं में डूब गए। दोनों युवक को मनोहर थाना स्वास्थ्य केंद्र में लाने पर मृत घोषित कर दिया,पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर ,शवों का पीएम कराकर परिजनों को सौंपे। वहीं हादसे के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

Updated on:
15 Sep 2025, 3:12 PM IST
Published on: