जनवरी के आखिरी सप्ताह में राजस्थान में एक बार फिर बारिश होने की संभावना है।
चूरू. माघ शुक्ल पक्ष चतुर्थी आते आते मौसम में आ रहे बदलाव के क्रम में शुक्रवार तड़के चूरू में बादलों की तेज गर्जना के साथ बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को मौसम विभाग ने जिले में बारिश होने का अलर्ट जारी किया था। हालांकि, दिन में बारिश नहीं हुई। रात को तेज हवाएं चली जिससे रात में बारिश होने की संभावना बढ़ी। शुक्रवार तकड़े मौसम ने अचानक पलटी मारी और तेज बारिश हुई।
जनवरी के आखिरी सप्ताह में राजस्थान में एक बार फिर बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 26 से 28 जनवरी के बीच राजधानी जयपुर, चूरू, सीकर सहित कई शहरों में बादल छा सकते हैं। इस दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।