खास खबर

Weather Update: प्रदेश में होगी बारिश या बढ़ेगा तापमान, IMD ने जारी किया पूर्वानुमान…देखिए

Weather Alert: मौसम विभाग ने मानसून का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। आईएमडी के सचिव एम महापात्रा ने मानसून की जानकारी साझा की है।
less than 1 minute read
Apr 16, 2024
Feature image

CG Weather Forecast: प्रदेश में पिछले सप्ताह नमी-बारिश से वातावरण कूल हो गया था। अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस हो गया था। रविवार को मौसम साफ रहा। सोमवार को भी धूप खिलते ही गर्मी का अहसास होने लगा। अधिकतम तापमान बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस हो गया था। शाम 5 बजे मौसम ने यू-टर्न ले लिया। आसमान में बादल छाए और तेज हवा चली। हालांकि इस बीच बारिश नहीं हुई।

पल-पल में मौसम बदलने से किसानों की चिंता फिर बढ़ रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 1-2 स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान बताया है। वहीं मौसम शुल्क रहने और अधिकतम तापमान में क्रमिक वृद्धि होने का अनुमान बताया है।

इधर मानसून का पूर्वानुमान जारी

मौसम विभाग ने मानसून का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। आईएमडी के सचिव एम महापात्रा ने मानसून की जानकारी साझा की है। इसके तहत जून से सितंबर मानसूनी वर्षा सामान्य से अधिक (104 प्रतिशत) होने की संभावना बताई है। यह बताया गया कि (जनवरी से मार्च 2024) उत्तरी गोलार्द्ध में बर्फ का आवरण सीमा सामान्य से कम था। उत्तरी गोलार्द्ध के साथ-साथ यूरेशिया में सर्दियों और बसंत में बर्फ की आवरण सीमा का आगामी ग्रीष्मकालीन मानसून वर्षा के साथ सामान्यत: विपरीत संबंध है। विभाग मई के अंतिम सप्ताह में बारिश के लिए अद्यतन पूर्वानुमान जारी करेगा।

Updated on:
17 Apr 2024 11:17 am
Published on:
16 Apr 2024 07:47 pm