24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेत से घर लौट रही थी महिला, आकाशीय बिजली गिरने से तड़पकर मौत, पसरा मातम

CG News: बारिश होने पर पति बेनीराम पटेल तेलईसापार रोड में बाइक के चक्के में मिट्टी फंसने की वजह से पैदल लेकर जा रहा था और पीछे पत्नी देवबती आ रही थी।
less than 1 minute read
Google source verification

Bemetara News: सीटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हडगांव में खेत से वापस लौट रही महिला की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। मृतका देवबती पटेल उम्र 46 साल सोमवार को दोपहर 3 बजे के करीब खेत में काम कर रही थी। बारिश होने पर पति बेनीराम पटेल तेलईसापार रोड में बाइक के चक्के में मिट्टी फंसने की वजह से पैदल लेकर जा रहा था और पीछे पत्नी देवबती आ रही थी।

यह भी पढ़ें: भिलाई में पांच लाख रुपए का ब्राउन शुगर जब्त, एक महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार

वहीं कुछ दूर पर तेज गर्जना के साथ बिजली चमकने देवबती पटेल अचेत होकर गिर गई। इसके बाद उसके पति ने परिवार वालों को फोन कर बुलाने के बाद अचेत पत्नी को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टर ने मौत होने की पुष्टि कर दी। मृतका के शव को जिला अस्पताल के मरच्युरी में रखा गया है।

यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश प्रदेश से लाकर CG में खपाने की थी तैयारी, 39 पेटी विदेशी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार