
कपूर खानदान में राजकपूर के मझले बेटे ऋषि कपूर उर्फ चिंटू स्वभाव से काफी सरल और हंसमुख थे। हालांकि पहले वे काफी शर्मीले थे, जैसा उन्होंने मेरा नाम जोकर में अपने पिता राजकपूर के बचपन का रोल किया और फिर बॉबी में एक शर्मीले युवक का किरदार भी उन्होंने बखूबी निभाया। ऋषि कपूर के बारे में कुछ बातें आपने शायद पहले कभी सुनी हों। जानिए ऐसे ही कुछ बातें।
1. ऋषि कपूर की पहली फिल्म 'बॉबी' थी। इससे पहले 'मेरा नाम जोकर' में पिता राज कपूर के बचपन का किरदार निभाया था।
2. मेरा नाम जोकर ऋषि की पहली फिल्म नहीं थी। इससे पहले वह 'श्री 420' में छोटे बच्चे के रूप में नजर आ चुके थे। उनके साथ रणधीर कपूर भी थे।
3. मेरा नाम जोकर की विफलता से बिगड़े आर्थिक हालात के कारण उन्होंने बॉबी में किसी बड़े स्टार की बजाय ऋषि को लिया। माना ये जाता है कि ऋषि को लॉन्च करना था।
4. 'बॉबी' की जबरदस्त सफलता के बाद ऋषि कपूर ने इसके बाद 90 से ज्यादा फिल्मों में रोमांटिक रोल किए। रोमांटिक हीरो की शुरुआत ही ऋषि कपूर से मानी जाती है।
5. नीतू कपूर के साथ ऋषि की जोड़ी को बेहद पसंद किया गया। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया। इसके बाद ही उन्होंने जीवनसाथी बनने का फैसला किया।
6. 'अमर अकबर एंथनी' के एक दृश्य में ऋषि ने नीतू को उनके असली नाम नीतू से बुलाया है। इस गलती को ठीक नहीं किया गया, फिल्म में यह दृश्य मौजूद है।
7. 'बॉबी' की शूटिंग के दौरान डिम्पल को ऋषि पसंद करने लगे थे। उन्हें प्रपोज करना चाहते थे, लेकिन डिम्पल ने अचानक राजेश खन्ना से शादी कर सभी को चौंका दिया।
8. ऋषि कपूर शूटिंग के समय नीतू सिंह के साथ सेट पर शरारतें कर उन्हें तंग करते थे। नीतू और ऋषि की पहली फिल्म 'जहरीला इंसान' थी।
9. ऋषि ने एक अंग्रेजी फिल्म 'डोंट स्टॉप ड्रीमिंग' (सपने देखना बंद मत कीजिए) भी की है। इस फिल्म को शम्मी कपूर के बेटे आदित्य राज कपूर ने निर्देशित किया था।
10. राज कपूर ने 'हिना' ऋषि कपूर को लेकर ही प्लान की थी, लेकिन इस दौरान उनकी मृत्यु हो गई। बाद में निर्देशक रणधीर कपूर ने इस फिल्म में ऋषि को ही लिया।
11. ऋषि कपूर ने एक फिल्म भी निर्देशित की। ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना को लेकर उन्होंने 'आ अब लौट चलें' बनाई थी।
12. ऋषि और नीतू कपूर के बेटे रणबीर कपूर के अलावा उनकी एक बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी भी है। वह पेशे से फैशन डिजाइनर हैं।
13. ऋषि कपूर के साथ 20 से ज्यादा अभिनेत्रियों ने अपना करियर शुरू किया।