18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Panchayat Elections: चुनाव में ड्यूटी कटवाने को लगा रहे जुगाड़, बता रहे अनोखी समस्याएं, उलझन में हैं अफसर

Rajasthan Panchayat Elections : बांसवाड़ा. वर्तमान में प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष चुनावी ड्यूटी हटवाने को 100 से अधिक आवेदन आए हुए हैं। हर आवेदन में अपनी एक अलग समस्या है। साहब, मुझे गांव में सरपंच के लिए मतदान करना है...। पढ़ें पूरी न्यूज।
2 min read
Google source verification
rajasthan panchayat election duty cut making many excuses officers confused

Rajasthan Panchayat Elections : फाइल फोटो पत्रिका।

Banswara Panchayat Elections : बांसवाड़ा. 'साहब मुझे गांव में सरपंच के लिए मतदान करना है…, साहब मुझे भी अपनी माता की आंखों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाना है..। चुनावी ड्यूटी हटा दी जाए तो आपकी मेहरबानी होगी'। इन दिनों पंचायती राज चुनाव में लगी खुद की ड्यूटी को हटवाने के लिए शिक्षक तरह-तरह की समस्याएं और शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। इन समस्याओं को सुनकर व पढ़कर अधिकारी भी परेशान और हैरान हैं। वर्तमान में प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष चुनावी ड्यूटी हटवाने को 100 से अधिक आवेदन आए हुए हैं। हर आवेदन में अपनी एक अलग समस्या है। किसी के घर में शादी है तो किसी को स्वास्थ्य संबंधी समस्या। सभी ने चुनाव ड्यूटी हटवाने के लिए अपनी स्वास्थ्य रिपोर्ट से लेकर उच्चाधिकारियों की सिफारिशें भी लगाई हैं। ऐसे में चुनाव कराने वाले अधिकारी भी उलझन में हैं।

8 हजार से अधिक कार्मिकों की लगाई है ड्यूटी

बांसवाड़ा जिले में पंचायत चुनाव तीन चरणों में संपन्न होना है। जिले में कुल तीन चरणों में 1377 पोलिंग स्टेशनों पर चुनाव संपन्न कराने के लिए 8 हजार 921 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई हैं। वैसे तो ड्यूटी में 33 प्रतिशत अतिरिक्त स्टाफ रिजर्व में रखा जाता है। लेकिन पंचायत चुनाव में पंचायत कार्मिक चुनावी ड्यूटी से बाहर हैं। इसके अलावा महिलाओं को भी चुनावी ड्यूटी से हटाया गया ह। इन्हें छोड़कर शिक्षा विभाग व अन्य विभागों से ड्यूटी लगाई गई हैं। इनमें से कई लोग चुनाव ड्यूटी हटवाने को आवेदन दे रहे हैं। ऐसे में चुनाव में ड्यूटी हटाने को लेकर भी अफसरों को माथापच्ची करनी पड़ रही है।

काम भले ही दो दिन का, ड्यूटी से मुक्ति तीनों चरणों की

चुनाव ड्यूटी हटवाने के लिए जो आवेदन आ रहे हैं। उनके अनुसार संबंधित कार्मिक को भले ही दो दिन का आवश्यक कार्य हैं, लेकिन वह ड्यूटी चुनाव के तीनों चरणों से हटवाना चाहते हैं। अफसर भी चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों से एक चरण में अवकाश लेने और दो चरणों में ड्यूटी का विकल्प दे रहे हैं। लेकिन कई कार्मिक इस बात पर भी राजी नहीं है।

बीपी, शुगर, स्लिप डिस्क के मरीज ज्यादा

चुनाव से ड्यूटी कटवाने आ रहे सरकारी कार्मिक सबसे ज्यादा बीपी, शुगर और स्लिप डिस्क की परेशानी से ग्रसित हैं। सभी ने अपने-अपने मेडिकल सर्टिफिकेट सहित अन्य रिपोर्ट भी आवेदनों में लगाई हैं।

आंकड़ों में चुनाव पर एक नजर

चरण - पोलिंग स्टेशन - ड्यूटी पर लगाए कार्मिक - कितनी पंचायत समिति के चुनाव
द्वितीय चरण - 379 - 2441 - 4
तृतीय चरण - 314 - 2044 - 4
चतुर्थ चरण - 684 - 4436 - 8
कुल- तीन चरण- 1377 पोलिंग स्टेशन- 8921 की ड्यूटी लगाई।