17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bharatpur : पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना मर्डर केस में नया अपडेट, तीन अन्य आरोपी गिरफ्तार

Bharatpur : पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना मर्डर मामले में पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद इस हत्याकांड में कुल 9 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं।
2 min read
Google source verification
bharatpur atar singh bhadana murder case update 3 other accused arrested

Bharatpur : पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना। फाइल फोटो पत्रिका

Bharatpur : प्रदेश में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना के बहुचर्चित मर्डर केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस प्रकार इस हत्याकांड में पुलिस अब तक कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने जिन 3 आरोपियों को आज गिरफ्तार किया है, उनके नाम कपिल, लाखन और जितेंद्र हैं। IG प्रीती चन्द्रा और SP राजेश मीणा के निर्देश पर पुलिस ने इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया था। इससे पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों भागमल, सोनी, शेरसिंह, बलदेव और कुंवरसिंह को 2 दिन के रिमांड के बाद कोर्ट में पेश किया गया था। वहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड और नामजद आरोपी मुकेश फौजी को भी पुलिस ने शुक्रवार को करौली-धौलपुर बॉर्डर के पास डांग के जंगलों से गिरफ्तार किया था।

पूछताछ में हो सकते हैं हत्याकांड से जुड़े और खुलासे

पुलिस के अनुसार इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड मुकेश फौजी ने फरारी के पहले दिन रिश्तेदारों के यहां शरण ली। जब पुलिस ने उसके रिश्तेदारों के यहां दबिश देना शुरू किया तो वह डांग के जंगलों में चला गया। बाद में गढ़ी बाजना, करौली और धौलपुर के आस-पास ठिकाने बदलता रहा। आखिर में पुलिस ने लोकेशन मिलने के बाद उसे दबोच लिया। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में हत्याकांड से जुड़े और खुलासे हो सकते हैं।

नायब सूबेदार से रिटायर है आरोपी

पुलिस के अनुसार, आरोपी मुकेश फाइव राजपूत रेजिमेंट में नायब सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हुआ था। उसने 24 वर्ष 17 दिन की सेना में सेवा दी। इसके बाद वह गांव आ गया। पढ़ा-लिखा होने के कारण ग्रामीण उससे कानूनी और सरकारी कार्यों में सलाह लेते हैं।

2 साल से कर रहा था आंदोलन का नेतृत्व

पूर्व विधायक भड़ाना के लीज के रास्ते को बंद कराने के आंदोलन का नेतृत्व मुकेश फौजी ही कर रहा था। दो वर्ष तक धरने से लेकर हाईकोर्ट तक की लड़ाई में उसकी अहम भूमिका रही। उसके कुछ परिजन भी आर्मी व पुलिस में कार्यरत है। गांव के युवक भी इस मामले में उससे सलाह लेते थे।

जिला परिषद चुनाव लड़ने की तैयारी

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मुकेश पिछले तीन महीने से जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। उसने वार्ड आठ से चुनाव लड़ने के पोस्टर भी लगाए थे। वह कांग्रेस से टिकट की मांग कर रहा था। ऐसे में यह भी संभव है कि पिछले कुछ समय से वह कांग्रेस के नेताओं के भी संपर्क में था।

बड़ी खबरें

View All

भरतपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग