खेल

एशिया कप के लिए भारत नहीं आएगी पाकिस्तानी टीम, इस बात का है डर

Asia Cup Hockey 2025: पाकिस्तान की हॉकी टीम ने भारत का दौरा करने से मना कर दिया है। इसकी जानकारी उसने अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ और एशियन हॉकी फेडरेशन को दी है।

less than 1 minute read
Jul 21, 2025
IND vs PAK (Photo- X)
ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप (Photo- X)

Asia Cup Hockey 2025: भारत की मेजबानी में 27 अगस्त से 7 सितंबर तक बिहार के राजगीर स्टेडियम में एशिया कप हॉकी का आयोजन होना है। इस टूर्नामेंट खेलने के लिए पाकिस्तान हॉकी टीम भारत का दौरा नहीं करेगी। इस संबंध में पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ को जानकारी दी है, जिसमें बताया गया है कि भारत में मौजूदा हालात और सुरक्षा चिंताओं के कारण यह निर्णय लिया है।

पाकिस्तान हॉकी महासंघ के अध्यक्ष तारिक बुगती ने कहा, गेंद अब अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ और एशियन हॉकी फेडरेशन के पाले में है। अब वो इवेंट और पाकिस्तान के मैचों के बारे में फैसला करें। यह टूर्नामेंट वर्ल्ड कप का क्वालिफिकेशन भी है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस मसले पर पाकिस्तान सरकार का आधिकारिक बयान आना है, लेकिन हाल ही में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि पाकिस्तान की हॉकी टीम भारत दौरे पर नहीं जाएगी।

भारतीय खेल मंत्रालय ने दी थी इजाजत

भारतीय खेल मंत्रालय ने पाकिस्तान की हॉकी टीम को एशिया कप में खेलने के लिए भारत की यात्रा की इजाजत दी थी। रिपोर्ट के तहत, खेल मंत्रालय ने कहा था कि हम मल्टीनेशनल चैंपियनशिप में भारत में खेलने वाली किसी भी टीम के खिलाफ नहीं है, लेकिन द्विपक्षीय सीरीज का मामला अलग है।

भारतीय क्रिकेट टीम ने नहीं किया था दौरा

पाकिस्तान की मेजबानी में इस साल फरवरी-मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किया गया। सुरक्षा कारणों से भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान का दौरान नहीं किया था। उसने अपने सभी मुकाबले तटस्थ स्थान (दुबई) पर खेले थे।

Updated on:
21 Jul 2025 06:11 pm
Published on:
21 Jul 2025 06:10 pm
Also Read
View All