खेल

Asian Games 2026: गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय मेंस हॉकी टीम पर धनवर्षा, हर खिलाड़ी और सपोर्ट स्‍टाफ को ईनाम

Asian Games 2026 में भारतीय मेंस हॉकी टीम में मलेशिया को 5-1 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। इस जीत के बाद हॉकी इंडिया ने मेंस हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों को 11-11 लाख रुपए और सहयोगी स्‍टाफ को साढ़े पांच-पांच लाख रुपए का ईनाम देने का ऐलान किया।
2 min read
• •
Oct 03, 2026
asian games 2026
भारतीय मेंस हॉकी टीम (Photo Credit - IANS)

Asian Games 2026: एशियन गेम्‍स 2026 में लगातार दो बार गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय मेंस हॉकी टीम पर धनवर्षा शुरू हो गई है। दरअसल, हॉकी इंडिया ने सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए ईनाम का ऐलान किया है। हॉकी इंडिया ने भारतीय मेंस हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों को 11-11 लाख रुपए और सहयोगी स्‍टाफ के सभी सदस्‍यों को साढ़े पांच-पांच लाख रुपए ईनाम देने की घोषणा की है। हॉकी इंडिया ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया 'एक्स' के जरिए दी है।

क्या बोले हॉकी इंडिया अध्यक्ष दिलीप टिर्की?

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा कि हमारे खिलाड़ियों, कोचों, सहयोगी स्टाफ और कप्तान ने शानदार काम किया। फाइनल मैच में ऐसा लग रहा था कि हम मलेशिया के खिलाफ जीत हासिल कर लेंगे। हमें देर से गोल मिला, लेकिन हम 5-1 से जीतने में सफल रहे। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम सीधे 2028 ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करेंगे। एशियाई खेल हमारा सीधा लक्ष्य था। दोनों टीमों में सभी ने अपनी भूमिका बहुत अच्छी तरह निभाई। महिला टीम ने और भी बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने फाइनल में परफेक्ट हॉकी खेली। उन्होंने आगे कहा कि हॉकी इंडिया की ओर से पुरुष टीम को 11 लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। सहयोगी स्टाफ को 5.5 लाख रुपए दिए जाएंगे। टिर्की ने पिछले कुछ वर्षों में भारतीय हॉकी को समर्थन देने के लिए ओडिशा सरकार का भी आभार व्यक्त किया।

हरमनप्रीत सिंह दो गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने एशियन गेम्स के इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है। उनकी कप्तानी में भारत ने लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले एक मात्र भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हैं। एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में हरमनप्रीत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल दागे। भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

एशियन गेम्स मेडल टैली भारत चौथे स्थान पर

एशियन गेम्स मेडल टैली में भारत 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज के साथ चौथे पायदान पर पहुंच गया। भारत ने अब तक कुल 85 मेडल जीते हैं। इस लिस्ट में चीन 341 मेडल के साथ टॉप पर है, जबकि 269 मेडल के साथ जापान दूसरे स्थान पर काबिज है। रिपब्लिक ऑफ कोरिया 150 मेडल के साथ तीसरे नंबर पर है।

एशियन गेम्स 2026: मेडल टैली

रैंकदेश गोल्ड सिल्वरब्रॉन्ज🏆 कुल मेडल
1चीन1698983341
2 जापान839591269
3दक्षिण कोरिया394368150
4भारत21273785
5उज़्बेकिस्तान21252470
6 ईरान19181552
7थाईलैंड18132152
8कज़ाखस्तान12244884
9 हांगकांग, चीन11192454
10बहरीन115622
Updated on:
03 Oct 2026 07:19 pm
Published on:
03 Oct 2026 06:50 pm