श्री गंगानगर

159 प्रत्याशी में से पसंदीदा 25 को वरीयता के अनुरूप वोट करेंगे अधिवक्ता

-स्याग और पारीक चुनाव अधिकारी नियुक्त
2 min read
• •
Updated: 23 Mar 2018, 7:40 AM IST
advocate

श्रीगंगानगर.

एक बैलेट पेपर, 159 प्रत्याशियों का नाम और उनका ठिकाना, मनपसंद प्रत्याशी की वरीयता चुनने का अधिकार मतदाता के पास रहेगा कि वह किस प्रत्याशी को कौनसी वरीयता देना चाहता है? इनमें से 25 प्रत्याशियों के नाम के आगे यह बताना होगा कि उसे कौनसी वरीयता दी जा रही है?


बार कौसिंल आफ राजस्थान के चुनाव में इस बार 159 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 28 मार्च को होने वाले मतदान को लेकर जिले में भी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जिला मुख्यालय पर बार एसोसिएशन सभागार में मतदान 28 मार्च को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक होगा। बार कौसिंल आफ राजस्थान ने लोकल में मतदान आयोजित कराने के लिए चुनाव अधिकारी वीरेन्द्र स्याग और सहायक चुनाव अधिकारी नवीन पारीक को अधिकृत किया गया है।

सहायक चुनाव अधिकारी ने बताया कि जिला मुख्यालय पर 1018 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके अलावा अनूपगढ,घड़साना, श्रीकरणपुर, रायसिंहनगर, पदमपुर, सूरतगंढ़, श्रीविजयनगर, सादुलशहर में बार संघ कार्यालय में वहां के अधिवक्ता वोटिंग करेंगे। मतदाताओं की सूची संबंधित बार संघ कार्यालय पर चस्पा की गई है। इधर, प्रत्याशियों ने अपने-अपने पक्ष में वोट पोल करने के लिए सोशल मीडिया के अलावा व्यक्तिगत रूप से भी संपर्क किया है।


दो जिलों में तीन प्रत्याशी
श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिले से तीन अधिवक्ताओं ने इस चुनाव मैदान में हैं। श्रीगंगानगर से नवरंगसिंह चौधरी और ज्ञान ज्योति गुप्ता हैं जबकि हनुमानगढ़ के जितेन्द्र कुमार सारस्वत हैं। नवरंग सिंह बार कौङ्क्षसल आफ राजस्थान के अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं और निवर्तमान सदस्य भी हैं। गुप्ता पहले जोधपुर में वकालत करते थे लेकिन अब श्रीगंगानगर में ही प्रैक्टिस कर रहे हैं। इधर, सारस्वत हनुमानगढ़ में लंबे समय से वकालत कर रहे हैं।


60 प्रत्याशियों ने किया जनसंपर्क
प्रदेशभर से अधिवक्ताओं को अपने पक्ष में वोट पोल करने के लिए करीब साठ से अधिक प्रत्याशी अब तक जिला मुख्यालय पर आ चुके हैं। कई प्रत्याशियों ने अपने रिश्तेदारों के माध्यम से वोट मांगे तो कईयों ने राजनीतिक दल की पृष्ठभूमि का हवाला देते हुए प्रथम वरीयता पर वोट पोल करने की अपील की। वहीं कई ऐसे भी प्रत्याशी हैं जिन्हेांने युवा और वरिष्ठ अधिवक्ताओं से सीधा संपर्क साधा है। ऐसे प्रत्याशियों के साथ सेवानिवृत आरएएस, आईपीएस जैसे अधिकारी भी जनसंपर्क टीम में शामिल थे।

Published on:
Also Read
View All
भारत-पाक बॉर्डर से आई बड़ी खबर, पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए हेरोइन के पैकेट, 2 KM अंदर खेत में मिले

Rajasthan : गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के पिता हथियार सप्लाई मामले में गिरफ्तार, स्पेशल टीम खंगाल रही नेटवर्क

मरुभूमि में सतलुज का पानी लाना नहीं था आसान, महाराजा गंगासिंह का वह कदम जिसने बदल दी पश्चिमी राजस्थान की तस्वीर

Sri Ganganagar: सेंट्रल जेल में बंद बेटे से मिलने जेल पहुंचा पिता, जूतों में छिपाकर लाया टैबलेट और सफेद पाउडर; ऐसे हुआ खुलासा

श्रीगंगानगर में पदमपुर तहसील का पेशकार सस्पेंड, रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने पर एक्शन