-रामलीला मैदान में धूमधाम से मनाएगा दशहरा, महावीर दल प्रबंध समिति का सात साल का बनबास खत्म
श्रीगंगानगर। श्री सनातन धर्म महावीर दल समिति की ओर से 73 वां विजय दशमी महोत्सव सुखाडि़या सर्किल िस्थत रामलीला मैदान में धूम धाम से मनाया जाएगा। इसकी स्वीकृति जिला प्रशासन से मिलने के उपरांत तैयारिया प्रारम्भ कर दी गई है। करीब सात साल पहले नगर परिषद प्रशासन ने महावीर दल समिति को दशहरे का आयोजन करने की मंजूरी देने से इंकार कर दिया था, ऐसे में रामलीला मैदान में नगर परिषद प्रशासन अपने स्तर पर यह आयोजन करने लगी। वहीं महावीर दल प्रबंध समिति ने पहले हनुमानगढ़ रोड पर सैक्टर सत्रह में विजय दशमी उत्सव मनाया पर वहां नर्सिग होम्स से यह इलाका आबाद होने पर समिति को एसएसबी रोड पर रिदि़ध सिदि़ध कॉलोनी के खाली भूखंडों में यह आयोजन करवाना पड़ा।। लेकिन इस बार समिति को फिर से जिला प्रशासन ने रामलीला मैदान में विजय दशमी उत्सव मनाने की मंजूरी दी हैँ। समिति आयोजकों ने बताया कि इस बार 70 फुट का रावण, 65 फुट का कुम्भकर्ण व 60 फुट का मेघनाथ का पुतला तैयार करवाया गया है। इनमें भरे गए पटाखे दहन के साथ ही मैदान में भंयकर गर्जना करेंगें। रावण की आंखो सें अंगारे बरसेगेे व नाभी में आर्कषक चक्र चलेगा, यह विशेष आर्कषण का केन्द्र होगा। वहीं कुम्भकर्ण अट्ठहास करेगा। कार्यक्रम संयोजक रामगोपाल पांडूसरिया और मंत्री-सीताराम शेरेवाला ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीगंगानगर विधायक जयदीप बिहाणी होंगे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीयादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में सांसद कुलदीप इन्दौरा, सादुलशहर विधायक गुरवीर सिंह बराड़,, जिला कलक्टर डॉ. मंजू, पुलिस अधीक्षक गौरव यादव, पूर्व विधायक राजकुमार गौड,नगर परिषद सभापति गगनदीप कौर आदि होंगे।
कार्यक्रम के संयोजक पांडूसरियां ने बताया कि श्री हनुमान राम नाटक समिति के स्वरूप भगवान श्री राम व लंकापति रावण की सवारी रथ पर सवार होकर बैंड-बाजों व सेना सहित महावीर दल से शनिवार को दोपहर 1 बजें रवाना होकर शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए सुखाड़िया सर्कल स्थित रामलीला मैदान में पहुंचेगें। वहां राम व रावण दल में युद्ध होगा। अतिथियों की ओर से ध्वज पूजन के पश्चात रावण की पूजा अर्चना की जाएगी। इसके उपरांत हनुमान जी द्वारा लंका दहन किया जाएगा। लक्ष्मण द्वारा मेघनाथ व भगवान श्री राम द्वारा कुम्भकरण व रावण के पुतलों का दहन किया जाएगा। इस अवसर पर रंगीन आतिशबाजी का विशेष प्रबंध किया गया है। दर्शको के मनोरंजन के लिए भो ला पंछी अर्न्तराष्ट्रीय भंगड़ा ग्रुप के कलाकारो की ओर से भगड़ा एवं गिद्धा सहित विभिन्न प्रकार के सभ्याचारक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेगे।
करीब सात साल पहले रामलीला मैदान में नगर परिषद के तत्कालीन सभापति अजय चांडक ने महावरी दल मंदिर प्रबंध समिति की बजाय नगर परिषद के स्तर पर यह आयोजन करने की जिद़द की थी। यह दौर करीब सात साल तक चला। महावीर दल मंदिर प्रबंध समिति ने अपना अलग से विजय दशमी उत्सव मनाने का दौर जारी रखा। गत सात सालों में शहर में अलग अलग दो जगह कार्यक्रम होने से दर्शकों को खूब फायदा भी मिला। पिछले साल विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने पर तत्कालीन अधिकारियों ने इसे आयोजन करने से पल्ला झाड़ दिया तो समाजसेवी अशोक चांडक ने चन्द्रकला चांडक चैरीटेबल ट्रस्ट की ओर से ऐन वक्त पर आयोजन कराया था। इस बार नगर परिषद प्रशासन ने अपने स्तर की बजाय महावीर दल प्रबंध समिति को रामलीला मैदान उपलब्ध कराने की अनुमति जारी कर दी। इस पर जिला प्रशासन ने मुहर लगाई है।