
-न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा
अनूपगढ़.
दो दिन पूर्व चक 87 जीबी के पास सड़क दुर्घटना में मारे गए युवक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग पर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगाए गए धरने के दौरान हंगामा करने तथा पुलिस पर पथराव करने वाले नौ व्यक्तियों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करके शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
इस मामले में सहायक उप निरीक्षक सुभाष चंद्र पुत्र निहालचंद बिश्नोई ने पुलिस को पर्चा बयान में लिखवाया कि उसकी ड्यूटी कानून व्यवस्था बनाने के लिए अनूपगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगी थी। अस्पताल में सोमाराम भाट, धर्माराम भाट, पप्पूराम भाट, कमल, गुरदयाल ङ्क्षसह भाट, पेमाराम नायक, प्रभु ङ्क्षसह राजपूत, वीरूराम भाट तथा 30-35 अन्य व्यक्ति सड़क दुर्घटना में मारे गए प्रेमाराम भाट के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग पर गुरुवार को धरना प्रदर्शन कर रहे थे।
इसी दौरान नामजद तथा अन्य ने लोगों मृतक का शव मोर्चरी से निकालकर सड़क पर लाकर जाम लगाने पर विचार-विमर्श किया। धरनार्थियों में से एक सोमाराम नायक ने हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर धरनार्थियों को भड़काया तथा दुबारा मोर्चरी की तरफ बढ़ते हुए पुलिस पर पथराव कर दिया। इन्हीं धरनार्थियों में से पांच-छह व्यक्तियों ने उसे पकड़ लिया। इन्हीं में से एक व्यक्ति ने उसके सिर पर जान से मारने की नीयत रखते हुए चोट दे मारी। पुलिस ने इस मामले को 307 सहित अन्य धाराओं में दर्ज नामजद नौ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आज शुक्रवार को इन्हें न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।