श्री गंगानगर

संगरिया से लापता नाबालिग का करीब 34 घंटे बाद नहर में मिला शव, सिर पर चोट के निशान

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/
less than 1 minute read
a girl body found
संगरिया से लापता नाबालिग का करीब 34 घंटे बाद नहर में मिला शव, सिर पर चोट के निशान

- मेडिकल बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम, हत्या का संदेह

श्रीगंगानगर. हनुमानगढ़ के संगरिया से लापता एक नाबालिग का शव बुधवार सुबह करीब आठ बजे लालगढ़ जाटान थाना इलाके में 34 घंटे बाद एसडीपी नहर में मिला। जिसके सिर पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले मेें हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

कार्यवाहक थाना प्रभारी राजेन्द्र कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह करीब आठ बजे 16 वर्षीया एक नाबालिग का शव इलाके की एसडीपी नहर में मिला था। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाकर राजकीय चिकित्सालय श्रीगंगानगर की मोर्चरी में रखवा दिया था। पुलिस नाबालिग के परिजनों की तलाश में जुटी हुई थी। शाम को परिजनों का पता चल पाया।

संगरिया के वार्ड 25 निवासी निर्मला (16) पुत्री सांवरमल 6 मई की रात करीब दस बजे से घर से लापता हो गई थी। जिसकी परिजन तलाश कर रहे थे। बुधवार को उसका शव नहर में मिला। जिसके सिर में चोट के निशान हैं। मृतका की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से उसका पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

Published on:
08 May 2019 09:11 pm