श्री गंगानगर

फ्लाई ओवरब्रिज पर तेज गति से दौड़ रही कार ट्रक से टकराई, एक महिला की मौत, तीन गंभीर घायल

-श्रीगंगानगर के फ्लाई ओवरब्रिज पर कार की चपेट में आई कार, घटना स्थल पर पहुंची एम्बुलैंस
less than 1 minute read
Feature image

श्रीगंगानगर. सदर थाना क्षेत्र हनुमानगढ़ बाइपास पर फलाई ओवरब्रिज पर कार-ट्रक में हुई टक्कर में एक महिला की मौत हो गई जबकि तीन जने गंभीर घायल हो गए। इन घायलों को रीको के जनसेवा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रीको पुलिस चौकी प्रभारी एसआई रामपाल गोदारा ने बताया कि यह घटना शनिवार को शाम करीब चार बजे उस समय हुई जब कार सवार लोग अपने गांव रामपुरिया अबोहर से मुकलावा क्षेत्र में किसी रिश्तेदार के शोक व्यक्त करने जा रहे थे। यह कार फलाई ओवर पर पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इस कार में सवार महिला मोहिनी देवी की मौके पर मृत्यु हो जबकि रामपुरिया गांव के लक्ष्मीनारायण, महावीर और गंगाराम गंभीर घायल हो गए। इन घायलों को जनसेवा अस्पताल में ​भिजवाया गया जबकि मृतका का शव जिला अस्पताल की मेार्चरी में पहुंचाया। इस दुर्घटना के बाद एक बारगी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। पुलिस दल ने आकर यह रास्ता खुलवाया।

Updated on:
13 Dec 2025 07:56 pm
Published on:
13 Dec 2025 07:56 pm
Also Read
View All
भारत-पाक सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलते ही अलर्ट मोड पर आई टीम, हेरोइन-अफीम की तस्करी नाकाम, 2 आरोपी गिरफ्तार

बिन दुल्हन लौटीं 2 बारातें: DJ पर थिरक ही रहे थे लोग, तभी श्रीगंगानगर पुलिस ने एंट्री मार रुकवाया ‘विवाह’

Rajasthan: फर्जी कागज बनाकर विदेशों में भेजे 815 करोड़, सीए के दफ्तर से चल रहा था पूरा खेल, आयकर विभाग ने मारा छापा

श्रीगंगानगर: शादी के 15 दिन बाद भागी दुल्हन, बाड़मेर के दूल्हे से 4.5 लाख ठगे; 7 लाख के लिए बनाया बंधक

श्रीगंगानगर मंडी भाव: चीनी-गुड़ के दामों में उछाल, स्टॉक की कमी से मंडियों में बढ़ी टेंशन; जानें रेट में तेजी की वजह