श्री गंगानगर

Abohar News: महिला अधिवक्ता पर जीजा ने किया रॉड से हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Abohar News: अबोहर बार एसोसिएशन की एक महिला वकील पर उसके जीजा द्वारा रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में महिला वकील की बाजू टूट गई। घायल अवस्था में उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

2 min read
घायल महिला अधिवक्ता (फोटो-पत्रिका)

अबोहर। शहर में एक महिला वकील पर उसके जीजा द्वारा कथित तौर पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जीजा ने लोहे की रॉड से हमला कर वकील को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उसकी बाजू टूट गई। घायल महिला को तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही बार एसोसिएशन के कई सदस्य और पूर्व प्रधान अस्पताल पहुंचे और हमलावर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

अस्पताल में उपचाराधीन गौशाला रोड निवासी वकील आभा बाघला ने बताया कि उनके पिता का करीब 14 वर्ष पहले निधन हो गया था, जबकि पांच साल पहले उनकी मां भी चल बसीं। माता-पिता के निधन के बाद से उनकी बहन साक्षी और जीजा दिनेश के साथ पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। यह मामला फिलहाल अदालत में विचाराधीन है और इसी को लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से तनाव बना हुआ है।

ये भी पढ़ें

Jaipur Accident: ट्रॉली में घुसी बाइक, भाई-बहन की मौत, एक साथ हुआ अंतिम संस्कार, पिता गंभीर

ऐसे हुई वारदात

आभा बाघला के अनुसार दाना मंडी के सामने उनकी एक दुकान है। रविवार को वह किसी काम से वहां पहुंची थीं। इसी दौरान उनका जीजा दिनेश वहां आ गया और दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि बहस के दौरान दिनेश ने अचानक लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया। रॉड का वार सीधे उनकी बाजू पर लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी बाजू टूट गई।

वकीलों ने दी कड़ी चेतावनी

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। खबर मिलते ही महिला वकीलों सहित बार एसोसिएशन के कई सदस्य और पूर्व प्रधान लखविंदर सिंह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वकील समुदाय आंदोलन करने को मजबूर होगा।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

वहीं नगर थाना प्रभारी मनिंदर सिंह ने बताया कि अस्पताल से मेडिकल लीगल रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह दो बहनों के बीच संपत्ति को लेकर चल रहा पुराना विवाद है, जो अदालत में लंबित है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और महिला वकील के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

Rajasthan News: भीषण सड़क हादसा, पिकअप ने उड़ाया, जीजा-साले की दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम

Published on:
05 Apr 2026 10:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर