श्री गंगानगर

मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, पानी की टंकी पर चढ़ छात्र नेताओं ने जताया विरोध

Rajasthan News: मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, पानी की टंकी पर चढ़ छात्र नेताओं ने जताया विरोध
2 min read
• •
Updated: 20 Aug 2019, 4:07 PM IST
Sri Ganganagar
Sri Ganganagar

श्रीगंगानगर। घड़साना में पुलिस थाने के सामने पानी की टंकी पर एबीवीपी के दो पदाधिकारी चढ़ गए। छात्र संघ चुनावों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मतदाता सूची में फर्जी नाम जोड़ने का आरोप लगाया है।


एबीवीपी के छात्र नेताओं ने उपखंड प्रशासन से लिंगदोह कमेटी के मुताबिक निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए फर्जी मतदाता सूची को तत्काल निरस्त करने की मांग की है। वहीं एबीवीपी से जुड़े छात्रों ने टंकी के पास बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। पानी की टंकी पर चढ़ने पर कार्यवाहक थानाधिकारी जीयाराम हटीला ने छात्र नेताओं से मोबाइल पर बात की औप समझाइश की। चार घंटे तक टंकी पर रहने के बाद उपखंड अधिकारी संजू पारीक ने मध्यस्था की। इसके बाद बैठक के दौरान छात्र मान गए। प्रशासन के साथ हुई बैठक में समझौता होने के बाद टंकी से उतर गए।


एबीवीपी प्रदेश पदाधिकारी विकास चौधरी ने आरोप लगाया है कि स्वामी केशवानंद महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव को लेकर मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी की है। इस शैक्षणिक सत्र में सोमवार सुबह तक 180छात्रों का प्रवेश हुआ था। लेकिन महाविद्यालय प्रबंधन ने सोमवार शाम तक 417 छात्रों का नाम मतदाता सूची में जोड़ कर अस्थाई मतदाता सूची जारी कर दी। अस्थाई सूची को तत्काल निरस्त करने की मांग की। साथ ही महाविद्यालय प्रबंधन से स्थाई सूची जारी कराने की बात कही।


एबीवीपी पदाधिकारियों ने लिंगदोह कमेटी तथा महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय द्वारा तय किए गए नियमों की पालना के लिए प्रशासन जांच कर निष्पक्ष चुनाव नहीं कराने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। छात्रों के टंकी पर चढने की सूचना मिलने पर उपखंड अधिकारी संजू पारीक व डिप्टी एसपी हुकुम सिंह ने महाविद्यालय प्रबंधन तथा छात्रों की संयुक्त बैठक लेकर समझौता वार्ता की है। एबीवीपी द्वारा छात्रों के एडमिशन व अस्थाई सूची पर आपति जताई है।

छात्रों की अस्थाई सूची पर महाविद्यालय प्रबंधन जांच कर सूची जारी करेगा। किसी प्रकार की अनियमितता नहीं होगी। उपखंड अधिकारी व डिप्टी एसपी ने लिंगदोह कमेटी की पालना करते हुए चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं। अनिल कुमार बिश्नोई, प्राचार्य, स्वामी केशवानंद पीजी महाविद्यालय, नईमंडी घड़साना।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan News: राजस्थान में पंजाब से बहकर आए जानवरों के शव और कचरे का ढेर, पेयजल और स्वास्थ्य पर गहराया बड़ा संकट

श्रीगंगानगर हाफ मैराथन में बड़ा एक्शन: डॉपिंग में दोषी मिलने पर विजेता संजना सिंह का मेडल छीना, बदली विनर्स की सूची

भारत-पाक बॉर्डर से आई बड़ी खबर, पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए हेरोइन के पैकेट, 2 KM अंदर खेत में मिले

Rajasthan : गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के पिता हथियार सप्लाई मामले में गिरफ्तार, स्पेशल टीम खंगाल रही नेटवर्क

मरुभूमि में सतलुज का पानी लाना नहीं था आसान, महाराजा गंगासिंह का वह कदम जिसने बदल दी पश्चिमी राजस्थान की तस्वीर