श्री गंगानगर

रास्ते में घेरा और चला दी गोली

https://www.patrika.com/sriganganagar-news/
less than 1 minute read
Firing
रास्ते में घेरा और चला दी गोली

घड़साना.

गांव छह डीडी में आपसी रंजिश के कारण एक व्यक्ति की हत्या करने के लिए पिस्तौल से गोली चलाने के आरोप में दर्ज मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

रीडर हीरालाल मीणा ने बताया कि गांव में 10 अक्टूबर शाम को जगतार सिंह उर्फ तारी बाबा दवाई लेकर बाइक पर घर जा रहा था। तभी पीछा कर रहे सुलतान खां व उसके एक साथी ने जगतार सिंह को घेर लिया। आरोपी सुलतान खां ने पिस्तौल से जगतार सिंह पर दो फायर किए। संयोगवंश जगतार सिंह बाइक से गिर गया था। इस कारण गोली सिर व कान को छूकर चली गई। इस मामलें में आरोपित सुलतान खां फरार चल रहा था।

आरोपित के घर आने की सूचना मिलने पर थानाधिकारी मोहम्मद अनवर ने उसे बुधवार देर शाम को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी ने पूछताछ के बाद आरोपित की निशानदेही पर उसके घर से हत्या का प्रयास करने में प्रयुक्त पिस्तौल बरामद कर लिया। पूछताछ में गोली चलाने के दौरान एक अन्य युवक के शामिल होने की जानकारी पुलिस को मिली। हत्या के प्रयास के दर्ज मामलें में दूसरे आरोपित को नामजद किया गया है। गिरफ्तार सुलतान खान को श्रीगंगानगर स्थित न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 2 के समक्ष पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए।

Updated on:
18 Oct 2018 08:36 pm
Published on:
18 Oct 2018 08:36 pm
Also Read
View All