श्री गंगानगर

कड़ी सुरक्षा के बीच संपत नेहरा को वहीं ले गई पुलिस जहां हुई थी जॉर्डन की हत्या

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Police
कड़ी सुरक्षा के बीच संपत नेहरा को वहीं ले गई पुलिस जहां हुई थी जॉर्डन की हत्या

श्रीगंगानगर.

जॉर्डन हत्याकांड में चूरू जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए आरोपी संपत नेहरा से पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है। शुक्रवार को आरोपी को घटना स्थल मेटालिका जिम ले जाया गया और घटना की तस्दीक कराई गई। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर जॉर्डन की गोलियां मारकर हत्या करना स्वीकार कर लिया है। इस मामले में जेल में गए जगतपाल की शिनाख्त परेड कराई जाएगी।


जवाहरनगर थाना प्रभारी प्रशांत कौशिक ने बताया कि जॉर्डन हत्याकांड में चूरू जेल से बुधवार को प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए आरोपी गैंगस्टर संपत नेहरा व जगतपाल को गुरुवार को अदालत में पेश किया गया था। जहां से जगतपाल को शिनाख्त परेड के लिए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। जबकि आरोपी संपत नेहरा से पुलिस पूछताछ कर रही है। शुक्रवार को आरोपी को घटना स्थल मेटालिका जिम ले जाया गया और उससे घटना स्थल की तस्दीक कराई गई। आरोपी ने घटना स्थल की तस्दीक के दौरान अवगत कराया है कि किस तरह २२ मई की सुबह पांच बजे जिम में जॉर्डन पर ताबडतोड़ गोलियां बरसाकर हत्या की गई थी। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया है अपने साथियों के साथ यहां जॉर्डन की हत्या की थी।

थाना प्रभारी कौशिक ने बताया कि जगतपाल की शिनाख्त परेड के बाद उसे भी रिमांड पर लिया जाएगा। जिससे इस मामले में गहनता से पूछताछ होगी। इसके अलावा मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश में भी पुलिस की टीमें संभावित स्थानों पर दबिश की कार्रवाई कर रही है।


थाने में कड़ी सुरक्षा में चल रही पूछताछ

जवाहरनगर थाने में आरोपी संपत नेहरा से कड़ी सुरक्षा में पूछताछ चल रही है। यहां क्यूआरटी के कमांडो तैनात किए गए हैं। जो दिन रात यहां चौकसी बरत रहे हैं। इसके अलावा थाने में चैनल गेट को भी बंद रखा जा रहा है। यहां भी हथियारबंद जवान तैनात है। वहीं मौके पर तस्दीक कराने के लिए भी ईआरटी व क्यूआरटी के कमांडों की मौजूदगी में ले जाया गया। पुलिस इस मामले में पूरी तरह सतर्कता बरत रही है।

Updated on:
21 Sept 2018 09:25 pm
Published on:
21 Sept 2018 09:25 pm
Also Read
View All
Rajasthan : एक ने छोड़ा कारोबार, दूसरे ने शानदार नौकरी; चुनी भक्ति की राह, पढ़ें श्रीगंगानगर के 2 युवाओं की प्रेरक कहानी

राजस्थान निकाय चुनाव: घूंघट में नामांकन करने पहुंची महिला प्रत्याशी से SDM ने पूछा- वोट भी पर्दे में मांगेंगी?

Rajasthan: भारतीय सिम कार्ड… पाकिस्तान में व्हाट्सऐप, पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए काम करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan Nikay Election: चुनाव लड़ना है तो घर में शौचालय जरूरी, नामांकन के साथ देना होगा ओडीएफ शपथ पत्र

राजस्थान का वो ऐतिहासिक चुनाव…जब मजाक-मजाक में इलेक्शन लड़ीं ‘बसंती’, रिकॉर्ड मतों से बनीं किन्नर पार्षद