श्री गंगानगर

सूने मकानों में चोरी का आरोपित जेल भेजा

- जेवर खरीदार से चल रही पूछताछ
2 min read
• •
Updated: 18 Feb 2018, 7:42 PM IST
demo pic
demo pic

- जेवर खरीदार से चल रही पूछताछ


श्रीगंगानगर.

शहर में करीब दस सूने मकानों से लाखों रुपए के जेवर व नकदी चोरी के मामले में गिरफ्तारी के बाद रिमांड पर चल रहे एक आरोपित को रविवार को सदर थाना पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि पिछले दिनों पुलिस ने शहर में सूने मकानों में चोरी करने के मामले में मकान नंबर बीस अशोक नगर मिगलानी बिल्डिंग नजदीक दर्पण टाकीज सहारणपुर उत्तरप्रदेश हाल किराएदार अशोक नगर बी जवाहरनगर श्रीगंगानगर निवासी अजय कुमार उर्फ सन्नी अरोड़ा पुत्र बलदेव राज व उसके एक साथी को गिरफ्तार किया था। आरोपितों ने पुलिस पूछताछ के दौरान शहर में करीब दस मकानों में वारदात करना स्वीकार किया था।

आरोपित अजय कुमार उर्फ सन्नी रिमांड पर चल रहा था। उसे रविवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को विक्रम कॉलोनी सहारणपुर निवासी तरुण कक्कड पुत्र सत्यपाल कक्कड को गिरफ्तार किया।

यह सोने-चांदी का काम करता है। आरोपित तरुण ने शहर में हुई वारदातों में चोरी गए जेवर खरीदे थे। यह आरोपित बीस फरवरी तक पुलिस रिमांड पर चल रहा है।आरोपित से पुलिस चोरी के जेवर आदि बरामद करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
भारत-पाक बॉर्डर से आई बड़ी खबर, पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए हेरोइन के पैकेट, 2 KM अंदर खेत में मिले

Rajasthan : गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के पिता हथियार सप्लाई मामले में गिरफ्तार, स्पेशल टीम खंगाल रही नेटवर्क

मरुभूमि में सतलुज का पानी लाना नहीं था आसान, महाराजा गंगासिंह का वह कदम जिसने बदल दी पश्चिमी राजस्थान की तस्वीर

Sri Ganganagar: सेंट्रल जेल में बंद बेटे से मिलने जेल पहुंचा पिता, जूतों में छिपाकर लाया टैबलेट और सफेद पाउडर; ऐसे हुआ खुलासा

श्रीगंगानगर में पदमपुर तहसील का पेशकार सस्पेंड, रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने पर एक्शन