
श्रीगंगानगर.
राजकीय जिला चिकित्सालय में ऑपरेशन कराने से रोगी अब आने से कतराने लगे हैं। लंबी वेटिंग के चलते वे निजी चिकित्सालयों में चले जाते हैं।
पदमपुर क्षेत्र के गांव 4 जेजे निवासी कृष्णा बाई की पीड़ा राजस्थान पत्रिका के गुरुवार के अंक में प्रकाशित होने पर जिला कलक्टर ने राजकीय जिला चिकित्सालय प्रशासन से रिपोर्ट तलब की है। कलक्टर ने पीएमओ को इस मामले की विस्तृत जांच कर दोषियों के खिलाफ एक्शन लेने और पीडि़त महिला काा उपचार कराने के आदेश दिए हैं। जिला कलक्टर की ओर से रिपोर्ट तलब करने से गुरुवार को चिकित्सालय परिसर में खलबली मच गई।
पीएमओ ने लिखित में सफाई भिजवाई है। इसमें कहा है कि चिकित्सालय में अब पंजाब से भी रोगी उपचार कराने पहुंच रहे हैं। महज दो सोनोग्राफी मशीन है। ऐसे में ओपीडी में चेकअप कराने आने वाले रोगियों को जांच के लिए आगामी तिथि दी जाती है, लेकिन इस महिला के मामले में तत्काल जांच करवाई जाएगी। पीडि़ता कृष्णा बाई का ऑपरेशन भी अगले दो दिन में करवा दिया जाएगा। पीएमओ ने इस संबंध में सोनोग्राफी जांच प्रभारी, खून जांच के लिए प्रयोगशाला प्रभारी और संबंधित चिकित्सकों से जवाब मांगा है।
विद्यालय में कला संकाय खोलने की मांग
सादुलशहर. गांव छापांवाली के ग्रामीणों ने गुरुवार को जिला शिक्षा अधिकारी शिवराम सिंह यादव को गांव के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में कला संकाय खोलने की मांग का ज्ञापन ग्राम पंचायत सरपंच बृजलाल खालिया के नेतृत्व में सौंपा। शिष्टमण्डल में गांव के रामलाल नोजल, महेन्द्र टाडा, अमित नोजल, पवन सोखल, अमीचन्द, गुरचरण सिंह व त्रिलोक सुथार आदि शामिल थे। ज्ञापन में लिखा है कि गांव में माध्यमिक से उच्च माध्यमिक तक विद्यालय 2014 में क्रमोन्नत हुआ था, तब यहां विज्ञान संकाय स्वीकृत किया गया था, लेकिन कला संकाय नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए सादुलशहर आना पड़ता है। सर्वाधिक परेशानी छात्राओं को होती है।
Read more news.....