7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sri Ganganagar : सोलर कनेक्शन की फाइल आगे बढ़ाने के लिए मांगे ₹10 हजार, डिस्कॉम का सीसी बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार

Sri Ganganagar ACB Action : श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत सोलर कनेक्शन का एससीओ जारी करने के बदले 10 हजार रुपए की रिश्वत लेना जोधपुर डिस्कॉम के सीसी बाबू को भारी पड़ गया। एसीबी श्रीगंगानगर की टीम ने सीसी बाबू को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
2 min read
Google source verification
sri ganganagar acb arrested discom clerk demanding bribe solar connection

Sri Ganganagar : एसीबी अफसरों के बीच में डिस्कॉम का गिरफ्तार सीसी बाबू। फोटो पत्रिका

Sri Ganganagar ACB Action : राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत सोलर कनेक्शन का एससीओ जारी करने के बदले 10 हजार रुपए की रिश्वत लेना जोधपुर डिस्कॉम के सीसी बाबू को भारी पड़ गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की श्रीगंगानगर चौकी की टीम ने सोमवार को ट्रैप कार्रवाई करते हुए सीसी बाबू सुधीर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। सुधीर कार्यालय सहायक अभियंता, जोधपुर डिस्कॉम सूरतगढ़ में सीसी बाबू के पद पर तैनात हैं।

तीन उपभोक्ताओं की पत्रावलियों का मामला

एसीबी के अनुसार परिवादी की फर्म प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत उपभोक्ताओं के सोलर सिस्टम लगाने का कार्य करती है। फर्म की ओर से तीन उपभोक्ताओं के सोलर लगाने की स्वीकृति के लिए पत्रावलियां प्रस्तुत की गई थीं। इनमें एससीओ (सर्विस कनेक्शन ऑर्डर) जारी करने की एवज में आरोपी द्वारा खर्चे-पानी के नाम पर रिश्वत की मांग किए जाने की शिकायत एसीबी को मिली थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि रिश्वत नहीं देने पर स्वीकृति जारी नहीं करने की धमकी दी जा रही थी।

सत्यापन के बाद बिछाया जाल

शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। बीकानेर रेंज के उप महानिरीक्षक पुलिस नारायण टोगस के सुपरविजन में श्रीगंगानगर एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवन कुमार मीणा के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। एक पूरा जाल बिछाया और परिवादी से 10 हजार रुपए रिश्वत लेते ही आरोपी को दबोच लिया गया।

पूछताछ और अनुसंधान जारी

एसीबी के अनुसार आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक पुलिस एस. परिमला के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ व आगे की कार्रवाई जारी है।

सोलर कनेक्शन का SCO क्या होता है, जानें

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना में सोलर कनेक्शन प्रक्रिया में SCO (Service Connection Order) डिस्कॉम द्वारा जारी किया जाने वाला आधिकारिक आदेश है। सोलर सिस्टम इंस्टॉल होने के बाद डिस्कॉम तकनीकी जांच, दस्तावेज सत्यापन और फिजिबिलिटी चेक करता है। इसके बाद SCO जारी करके नेट मीटरिंग/ग्रिड कनेक्शन, मीटर इंस्टॉलेशन और कमीशनिंग की मंजूरी देता है। SCO मिलने के बाद ही सिस्टम ग्रिड से जुड़ता है, चालू होता है और सब्सिडी प्रक्रिया आगे बढ़ती है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग