श्री गंगानगर

शहर के मुख्य बाजारों में तीन दिन सभी वाहनों का प्रवेश रहेगा पूर्णतया बंद

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/  
2 min read
all-vehicles-will-remain-closed
शहर के मुख्य बाजारों में तीन दिन सभी वाहनों का प्रवेश रहेगा पूर्णतया बंद

- बाजार में आने वाले लोगों के लिए पार्र्किंग स्थल चिह्नित किए गए हैं


श्रीगंगानगर. शहर में त्योहार पर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए धनतेरस, छोटी दीपावली व दीपावली पर प्रमुख बाजारों में किसी भी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर पूर्णतया पाबंदी रहेगी, जिससे बाजार में आने वाले लोगों को परेशानी नहीं हो और ना ही बाजारों में जाम की स्थिति बन सके। इसके लिए इन प्रमुख बाजारों में पुलिस की ओर से वाहनों की नो-एंट्री रहेगी।


यातायात प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि त्योहार पर शहर में अत्यधिक यातायात दबाव को देखते हुए प्रमुख बाजारों में 5, 6 व 7 नवंबर को वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी। इस दौरान किसी भी प्रकार का वाहन इन बाजारों में प्रवेश नहीं कर सकेगा। इन बाजारों में अंबेडकर सर्किल, गांधी चौक, लोहा मण्डी, सदर बाजार, स्वामी दयानंद मार्ग पर वाहनों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। त्योहार पर बाजारों में वाहनों के प्रवेश से लोगों को काफी परेशानी होती है और जाम लग जाता है। इसको देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। यदि किसी भी व्यक्ति ने यहां वाहन को जबरन प्रवेश कराया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


यह रहेगी वाहनों की पार्र्किंग व्यवस्था
उन्होंने बताया कि इन बाजारों में आने वाले लोग अपने वाहनों के लिए पार्र्किंग की व्यवस्था की गई है। वाहनों की पार्र्किंग मटका चौक स्थित गल्स सीनियर सैकण्ड्री स्कूल, पब्लिक पार्क एवं बल्लूराम गोदारा गल्र्स कॉलेज के सामने की जा सकती है। आवश्यक सेवा तथा आर्मी, बीएसएफ के संबंधित बड़े वाहनों की पार्र्किंग इनकम टैक्स ऑफिस के पास रहेगी।


भारी माल वाहनों का दिन में प्रवेश रहेगा बंद
- यातायात प्रभारी ने बताया कि शहर में दिन के समय भारी माल वाहनों का प्रवेश पूर्णतया बंद रहेगा। पंजाब को जाने वाली सभी बसों का आवागमन करणपुर अण्डरपास के नीचे से होकर तीन पुली होते हुए रहेगा। इसके अलावा छोटे वाहनों का आवागमन रविन्द्र पथ, लक्कड मण्डी, रेलवे स्टेशन रोड, मटका चौक से होते हुए कोतवाली रोड से रहेगा। सुखाडिया सर्किल से मीरा चौक रोड निर्माणधीन होने के कारण समस्त प्रकार के छोटे वाहनों का आवागमन शिव चौक से धानमण्डी के अंदर होते हुए किया जा सकता है।


पुरानी आबादी में रहेगा वन-वे
- शहर में पुरानी आबादी में त्योहार पर सब्जी मण्डी व ताराचंद वाटिका के बीच बाजार में जाम लगने की स्थिति से निजात पाने के लिए वन-वे किया जाएगा। इस दौरान ताराचंद वाटिका से सब्जी मंडी की तरफ वाहन आ सकेंगे। मण्डी की तरफ से ताराचंद वाटिका की तरफ जाने वाले वाहन मोहरसिंह चौक होते हुए ही जाएंगे। इस दौरान पैदल, साइकिल व दुपहिया वाहनों पर रोक नहीं होगी।


इनका कहना है
- शहर में त्योहार पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन दिन तक बाजारों में वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। इसके अलावा पुरानी आबादी में सब्जी मण्डी से ताराचंद वाटिका की तरफ वन-वे रहेगा। यहां केवल पैदल, साइकिल व दुपहिया वाहनों पर रोक नहीं रहेगी।
तुलसीदास पुरोहित, सीओ सिटी श्रीगंगानगर.

Updated on:
04 Nov 2018 07:17 pm
Published on:
04 Nov 2018 07:17 pm
Also Read
View All
Rajasthan : एक ने छोड़ा कारोबार, दूसरे ने शानदार नौकरी; चुनी भक्ति की राह, पढ़ें श्रीगंगानगर के 2 युवाओं की प्रेरक कहानी

राजस्थान निकाय चुनाव: घूंघट में नामांकन करने पहुंची महिला प्रत्याशी से SDM ने पूछा- वोट भी पर्दे में मांगेंगी?

Rajasthan: भारतीय सिम कार्ड… पाकिस्तान में व्हाट्सऐप, पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए काम करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan Nikay Election: चुनाव लड़ना है तो घर में शौचालय जरूरी, नामांकन के साथ देना होगा ओडीएफ शपथ पत्र

राजस्थान का वो ऐतिहासिक चुनाव…जब मजाक-मजाक में इलेक्शन लड़ीं ‘बसंती’, रिकॉर्ड मतों से बनीं किन्नर पार्षद