श्री गंगानगर

Rajasthan District News: अपना जिला निरस्त होने के बाद आक्रोश, जिले के बड़े BJP नेता ने सौंपा पार्टी को इस्तीफा

Anupgarh District Cancelled: अनूपगढ़ जिला निरस्त करने से यहां आमजन और कांग्रेस पदाधिकारियों में सरकार के प्रति रोष है, वहीं भाजपा पदाधिकारी भी इस निर्णय से मायूस हैं।
2 min read
BJP
BJP

अनूपगढ़। अनूपगढ़ जिला निरस्त करने से यहां आमजन और कांग्रेस पदाधिकारियों में सरकार के प्रति रोष है, वहीं भाजपा पदाधिकारी भी इस निर्णय से मायूस हैं। वहीं, गुस्साए लोगों ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर रोष प्रकट किया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यहां भाजपा की बैठक हुई, जिसके बाद भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन सिंह राठौड़ को अपना इस्तीफा भेज दिया है।

अनूपगढ़ के साथ अन्याय, छोड़ा पद

इस्तीफे में उन्होंने लिखा है कि राज्य मंत्री मंडल बैठक में अनूपगढ़ के साथ हुए अन्याय के विरुद्ध वे अनूपगढ़ के भाजपा नगर मंडल के पद से इस्तीफा दे रहे हैं, इसे स्वीकार किया जाए।

महामंत्री ने भी दिया इस्तीफा

इसी प्रकार भाजपा नगर मंडल के महामंत्री विनय चराया ने भी जिलाध्यक्ष को इस्तीफा भेजा है। वहीं एडवोकेट सुशील गोदारा ने भी सोशल मीडिया पर अनूपगढ़ शहर विधि प्रकोष्ठ मंडल संयोजक पद से मातृ भूमि प्रथम लिखते हुए इस्तीफे की घोषणा की है। सूत्रों के अनुसार इस्तीफों का सिलसिला बढ़ सकता है।

किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ने छोड़ा पद

अनूपगढ़ जिला निरस्त करने के निर्णय से भाजपा कार्यकर्ताओं में भी रोष देखने को मिल रहा है। अनूपगढ़ से जिले का दर्जा छीनने पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह चीमा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय के खिलाफ आन्दोलन में जनता के साथ हैं। यदि भाजपा सरकार अपना निर्णय वापिस नहीं लेती है तो वे अपनी राजनीतिक पारी से संन्यास ले लेंगे।

लोगों का रोष प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का जलाया पुतला

अनूपगढ़ के जिला निरस्त होने की सूचना पर लोग जिला बनाओ संघर्ष समिति की तरफ से पूर्व में कलक्ट्रेट के सामने लगाए गए धरना स्थल पर एकत्र होने लगे। इसके अलावा यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष साहिल कामरा ने कनॉट प्लेस पर रोष प्रदर्शन की अपील की।


यह भी पढ़ें

जिसके बाद युवाओं ने रात्रि लगभग साढ़े सात बजे शहर के कनॉट प्लेस चौक पर रोष प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। मौके पर मौजूद कांग्रेस के यूथ जिलाध्यक्ष साहिल कामरा ने कहा कि सभी के सहयोग से अनूपगढ़ को वापिस जिला घोषित करवाया जाएगा।


यह भी पढ़ें

Updated on:
29 Dec 2024 11:18 am
Published on:
29 Dec 2024 09:42 am
Also Read
View All
श्रीगंगानगर सड़क हादसा: दोस्त के सिर बंधना था सेहरा, पर घरों में पसरा मातम; शादी की खरीदारी करने निकले 3 दोस्तों की मौत

Sriganganagar News: खेत में महिला और पुरुष के शव मिले, कई दिन से गांव से लापता थे दोनों पड़ोसी

Rajasthan News : ‘हमारे सर को वापस लाओ’, मैथ्स टीचर के तबादले पर रो पड़े स्टूडेंट्स, स्कूल गेट पर दिया सांकेतिक धरना

राजस्थान: 93 साल की मां को मिला न्याय, बहू-बेटे खाना नहीं देते थे, मारपीट करके घर से निकाला, SDM ने दिया बेदखली का आदेश

पश्चिमी राजस्थान में 150 करोड़ की लागत से बनेगा विश्वस्तरीय रेलवे ट्रर्मिनल, उद्योगों को मिलेगी नई उड़ान