9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Murder: 7 साल के रिलेशनशिप के बाद परिवार ने कराई दूसरे युवक से शादी, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर किया पति का मर्डर

Wife Killed Husband With Lover: प्रेमी से 7 साल के रिलेशनशिप के बाद परिवार ने युवती की दूसरे युवक से शादी करा दी तो युवती ने प्रेमी प्रेमी संग मिलकर अपने ही पति का मर्डर कर दिया।

2 min read
Google source verification
Rajasthan murder

फोटो: पत्रिका

Horrific Murder Case: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के रावला थाना क्षेत्र में सामने आया आशीष हत्याकांड रिश्तों के नाम पर रची गई खौफनाक साजिश की कहानी है। 7 साल तक चले प्रेम संबंध के बावजूद युवती की शादी परिवार ने किसी और युवक से कर दी। शादी से नाखुश पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बना ली।

3 महीने पहले हुई थी शादी

मृतक आशीष सांसी की शादी करीब 3 महीने पहले सादुलशहर निवासी अंजू उर्फ अर्जु उर्फ अंजली से हुई थी। शादी के बाद से ही अंजली इस रिश्ते से खुश नहीं थी। उसका पहले से श्रीगंगानगर निवासी संजय उर्फ संजू के साथ करीब 7 साल का प्रेम संबंध था। शादी के बाद भी अंजली का प्रेमी से संपर्क बना रहा। कुछ समय बाद वह ससुराल से पीहर चली गई जहां दोनों ने आशीष को मारने की साजिश रच डाली।

घूमने के बहाने सुनसान सड़क पर ले गई

योजना के तहत अंजली दोबारा ससुराल लौटी और पति के साथ सामान्य व्यवहार करने लगी। 30 जनवरी की रात वह आशीष को घूमने के बहाने घर से बाहर ले गई। पहले से तय जगह पर सुनसान सड़क के पास झाड़ियों में संजय, उसका दोस्त रोहित उर्फ रॉकी और बादल उर्फ सिद्धार्थ छिपे हुए थे। अंजली के इशारे पर आरोपियों ने डंडों से आशीष के सिर पर वार कर उसे बेहोश किया और फिर मफलर से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपियों ने इसे सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की। अंजली ने अपने पति का मोबाइल फोन और अपने झुमके आरोपियों को दे दिए, ताकि लूट का शक लगे। परिजनों ने जब आशीष के मोबाइल पर कॉल किया तो किसी अन्य व्यक्ति ने फोन उठाया, जिससे संदेह गहरा गया। जिस जगह हादसा हुआ वह सिंगल सड़क थी और वहां ट्रैफिक भी बेहद कम रहता है।

पोस्टमार्टम से खुली पोल

पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट और गला घोंटने के निशान पाए। इसके बाद अंजली की कॉल डिटेल खंगाली गई, जिसमें प्रेमी संजय से लगातार संपर्क सामने आया। सख्ती से पूछताछ करने पर पूरी साजिश का खुलासा हो गया। पुलिस ने अंजली, उसके प्रेमी संजय और उसके दो दोस्तों रोहित और बादल को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।