श्री गंगानगर

31 जुलाई से कस्बा बंद करने की घोषणा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
• •
Updated: 26 Jul 2018, 10:05 AM IST
student
31 जुलाई से कस्बा बंद करने की घोषणा

जैतसर.

कस्बे के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य के स्थानांतरण से छात्राओं में उपजा रोष लगातार बढता ही जा रहा है। बुधवार से छात्राओं ने आंदोलन का रुप परिवर्तित कर कक्षाओं के बहिष्कार के निर्णय को स्थगित कर दिया। जिसके बाद बुधवार को अधिकांश छात्राएं नियमित समय पर अध्ययन करने पहुंची। वहीं छात्राओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने कस्बे के प्रमुख सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ मिलकर देर शाम को पुलिस थानाधिकारी विजय सिंह को ज्ञापन सौंपा।

इसमें प्रधानाचार्य प्रकाशचन्द्र का स्थानांतरण 30 जुलाई तक निरस्त नहीं होने पर 31 जुलाई से सामाजिक, व्यापारिक एवं राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों के सहयोग से मण्डी बंद कर विद्यालय के आगे धरना लगाने की भी चेतावनी दी है। वहीं सरकार ने स्थानांतरण को शिक्षा विभाग की एक सामान्य प्रक्रिया बताते हुए इसे रद्द करने से इंकार किया है। उधर राजकीय बालिका विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाशचन्द्र के स्थानांतरण को निरस्त करवाने की मांग को लेकर विद्यालय की छात्राओं की ओर से किये जा रहे आंदोलन को अब दो दर्जन से अधिक व्यापारिक, राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों ने समर्थन दिया है।

बुधवार देर शाम को गुरुद्वारा सिंहसभा में आयोजित सर्वसंगठनों की सामूहिक बैैठक में व्यापार मंडल, किरयाना यूनियन, फल-सब्जी यूनियन, भारत विकास परिषद, विश्व हिन्दू परिषद, स्वर्णकार यूनियन, नगर कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस सहित दर्जनभर से अधिक अन्य संगठनों ने समर्थन पत्र पर हस्ताक्षर कर 31 जुलाई से मण्डी बंद के निर्णय को समर्थन दिया है। कस्बे के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य के स्थानांतरण से छात्राओं में उपजा रोष लगातार बढता ही जा रहा है।

बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष वेदप्रकाश सेतिया, हरीराम मेघवाल, राजवीर बिटू, सरपंच लालचंद नायक, शिवकुमार बागड़ी, विहिप अध्यक्ष मदनलाल जांगिड़, जय जियाणी, अनिल बिश्नोर्ई, रवि गोयल, शंकरदास जियाणी, तुलसीराम सुथार सहित बड़ी संख्या में छात्राएं एवं उनके अभिभावक मौजूद रहे। देर रात जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिवराम सिंह यादव ने आंदोलनकारियों को फोन पर आश्वासन दिया कि कल सुबह प्रधानाध्यापक का स्थानांतरण आदेश निरस्त कर दिया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan News: राजस्थान में पंजाब से बहकर आए जानवरों के शव और कचरे का ढेर, पेयजल और स्वास्थ्य पर गहराया बड़ा संकट

श्रीगंगानगर हाफ मैराथन में बड़ा एक्शन: डॉपिंग में दोषी मिलने पर विजेता संजना सिंह का मेडल छीना, बदली विनर्स की सूची

भारत-पाक बॉर्डर से आई बड़ी खबर, पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए हेरोइन के पैकेट, 2 KM अंदर खेत में मिले

Rajasthan : गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के पिता हथियार सप्लाई मामले में गिरफ्तार, स्पेशल टीम खंगाल रही नेटवर्क

मरुभूमि में सतलुज का पानी लाना नहीं था आसान, महाराजा गंगासिंह का वह कदम जिसने बदल दी पश्चिमी राजस्थान की तस्वीर