श्री गंगानगर

राजकीय चिकित्सालय में रिक्त पदों पर कवाएंगे नियुक्तियां

https://www.patrika.com/sriganganagar-news/
less than 1 minute read
Election
राजकीय चिकित्सालय में रिक्त पदों पर कवाएंगे नियुक्तियां

रायसिंहनगर.

विधानसभा क्षेत्र से माकपा के संभावित दावेदार श्योपत मेघवाल किसानों की समस्याओं को अपनी प्राथमिकता बताते हैं। उनका कहना है कि इसके साथ ही वे राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति भी प्रमुखता से करवाना चाहते हैं।

उनका कहना है कि इलाका कृषि प्रधान है तथा इस इलाके का किसान खुशहाल होगा तो सभी जगह समृद्धि आएगी। इसके साथ ही चिकित्सालय में पयाज़्प्त चिकित्सक होंगे तो लोग स्वस्थ रहेंगे। मेघवाल बताते हैं कि इलाके किसानों को पयाज़्प्त पानी मिलना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

उनका कहना है कि वे चाहते हैं कि किसान के खेत से विधानसभा तक किसान समस्याओं की आवाज पहुंचे। मेघवाल का कहना है कि इसके साथ ही इलाके में सरकारी कॉलेज की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही है। इसके अभाव में विद्याथिज़्यों को रायसिंहनगर क्षेत्र से अन्यत्र जाकर अध्यन करना पड़ता है।

जिससे उन्हें आथिज़्क नुकसान होता है तथा वे परेशान होते हैं। उनका कहना है कि इलाके में सरकारी कॉलेज शुरू करवाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

Updated on:
21 Oct 2018 07:17 pm
Published on:
21 Oct 2018 07:17 pm