श्री गंगानगर

शहर में मिले बम को सेना ने किया डिफ्यूज

शहर में मिले बम को सेना ने किया डिफ्यूज
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Jan 2023, 7:20 PM IST
शहर में मिले बम को सेना ने किया डिफ्यूज
शहर में मिले बम को सेना ने किया डिफ्यूज

श्रीबिजयनगर (श्रीगंगानगर) . नई धान मंडी रोड पर स्थित मिड्ढा राजकीय विद्यालय के सामने बने नाले में मिले बम को सेना के अधिकारियों ने शुक्रवार को डिफ्यूज कर दिया। थाना अधिकारी रामचंद्र कस्वा ने बताया कि इसी माह पांच जनवरी को मिड्ढा राजकीय विद्यालय के पास बम मिला। पुलिस प्रशासन की ओर से एहतियातन उसको ग्राम बिलोचीया की रोही में रखवाया गया था। साथ ही उच्च अधिकारियों के मार्फत सेना प्रशासन को बम की सूचना दी गई।

शुक्रवार को सेना में कर्नल रैंक अधिकारी चारु कंबोज के नेतृत्व में सेना के जवान श्रीबिजयनगर पहुंचे। फिर थानाधिकारी, सेना के अधिकारी व पुलिस जाब्ते के साथ गांव बिलोचिया पहुंचे। सेना के अधिकारियों की ओर से बम की जांच की गई बम जिंदा होने के कारण, पुलिस प्रशासन की ओर से करीबन एक किलोमीटर का एरिया में यातायात को रुकवाया गया। उसके बाद सेना के अधिकारियों ने बम को डिफ्यूज किया। इस दौरान नायब तहसीलदार महावीर प्रसाद सहित प्रशासनिक स्टाफ उपस्थित रहा ।

Published on: