श्री गंगानगर

एनआरआई की हत्या का खुलासा

गजसिंहपुर थाना इलाके में नौ आरबी के पास पिछले दिनों एनआरआई हरदीप सिंह की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक महिला सहित 9

2 min read

श्रीगंगानगर/गजसिंहपुर.

गजसिंहपुर थाना इलाके में नौ आरबी के पास पिछले दिनों एनआरआई हरदीप सिंह की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक महिला सहित 9 जनों को नामजद किया है। इनमें से महिला सहित तीन जनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस वारदात के मास्टर माइंड की तलाश में जुटी है।


गजसिंहपुर थाना प्रभारी राजाराम ने बताया कि 11 नवंबर शाम को चक नौ आरबी के पास 31 एमएल मुकलावा, हाल होमलैण्ड सिटी श्रीगंगानगर निवासी एनआरआई हरदीप सिंह पुत्र नायब सिंह घायलावस्था में मिला था। उसके सिर व पैरों में गंभीर चोटें थीं। उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के भाई जसविंद्र की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया।


पुलिस के अनुसार मृतक होलैण्ड का स्थायी निवासी था। उसकी पहली पत्नी मुकलावा में रहती है, जिसका पुत्र विदेश में है। उसकी दूसरी पत्नी एनआरआई है, जो एक पुत्र के साथ हॉलैंड में रहती है। हरदीप यहां प्रवास के दौरान दोनों जगह रहता था।
मृतक की मुकलावा, रायसिंहनगर इलाके में जमीनें व श्रीगंगानगर में प्लाट आदि हैं। वह तीसरी शादी करने का इच्छुक था। इस मामले में पुलिस ने प्रदीप सिंह, मंगासिंह व कमलजीत कौर को गिरफ्तार किया है।


महिला ने फोन कर बुलाया
जांच में सामने आया है कि हरदीप उस दिन एक महिला से फोन पर लगातार संपर्क कर रहा था। उसको इस महिला ने 9 आरबी के पास बुलाया था। जहां बाइक व गाड़ी में अन्य लोग मौजूद थे। हरदीप ने महिला को अपनी गाड़ी में बैठा लिया। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने कार पर हमला कर दिया। वे उसे वहीं पटककर फरार हो गए।
नौ जने नामजद
पुलिस ने बताया कि इस मामले में वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य सूत्रधार 26 एफएफ गजसिंहपुर निवासी सुरेन्द्र सिंह उर्फ छिंदा सिंह पुत्र आत्मासिंह जाटसिख है। इसके अलावा 44 आरबी पदमपुर निवासी कमलजीत कौर पत्नी बलविंद्र सिंह, गजसिंहपुर निवासी मंगासिंह उर्फ मनप्रीत सिंह पुत्र विचित्र, चक 18 एनपी रायसिंहनगर निवासी अनूप पुत्र महावीर प्रसाद, 39बीबी गजसिंहपुर निवासी अमनदीप सिंह उर्फ अमना पुत्र जगजीत सिंह , 28 एफएफ गजसिंहपुर निवासी गगनदीप उर्फ गगना पुत्र कालासिंह, चरणोली गजसिंहपुर निवासी प्रदीप सिंह पुत्र रेशमसिंह सहित दो अन्य नाबालिग शामिल है।


जांच में जुटी पुलिस
आरोपितों की ओर से हरदीपसिंह की हत्या किस लिए की गई। इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया। पुलिस यह जानने के लिए प्रकरण के मुख्य आरोपित सुरेन्द्र की तलाश कर रही है। इसी ने अन्य आरोपितों को इस वारदात के लिए तैयार किया था। वारदात खोलने वाली टीम में डीएसपी सुनील के पंवार, डीएसपी आनंद स्वामी, कोतवाल नरेन्द्र पूनिया, गजसिंहपुर थाना प्रभारी राजाराम व पुलिसकर्मी शामिल थे।

Published on:
16 Nov 2017 07:04 am
Also Read
View All
Janani Express Ambulance: 8 साल बाद फिर सड़कों पर दौड़ेगी 104 जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस, प्रसूताओं को मिलेगी बड़ी सुविधा

श्रीगंगानगर : LPG सिलेंडर की किल्लत से परेशान उपभोक्ताओं को मिला सस्ता विकल्प, शहर में तेजी से बढ़े पीएनजी कनेक्शन

राजस्थान के शहर में 1000 करोड़ के निवेश का यूरोपीय स्टाइल मार्केट, लग्जरी सुविधाओं के साथ लोगों को मिला रोजगार

Sri Ganganagar: कॉलेज स्टूडेंट बनकर छिपा था लॉरेंस गैंग का ईनामी बदमाश, प्रॉपर्टी डीलर के घर पर फायरिंग मामले में था फरार

Sri Ganganagar: शादीशुदा पड़ोसी के साथ राजस्थान में मिला पंजाब की युवती का शव, 10 दिन से लापता थे दोनों